Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व कप 2019: टूर्नामेंट के फाइनल में होने वाले 3 संभावित मुकाबले

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में होने वाले विश्व कप 2019 के लिए चर्चाएं जोरों पर चल रही है। जैसे-जैसे समय करीब आता जा रहा है वैसे-वैसे इस विश्व कप की सरगर्मियां भी तेज होती जा रही है। इसी बीच इस बात की चर्चा सबसे ज्यादा है कि आखिर कौनसी टीमें हैं जो विश्व कप की सबसे प्रबल दावेदार हैं।

विश्व कप 2019 के 3 संभावित फाइनल मुकाबले

वैसे मौजूदा समय में टीमों के प्रदर्शन का आंकलन करें तो कुछ ऐसी टीमें हैं जो कुछ टीमें ऐसी हैं जो सबसे ज्यादा अपनी दावेदारी पेश कर रही हैं।

 

तो आपको इन्हीं टीमों के प्रदर्शन और स्थिति के लिहाज से बताते हैं विश्व कप 2019 के संभावित फाइनल मैच…. जिसमें आपको 3 संभावित फाइनल मैच के बारे में बताते हैं।

भारत बनाम इंग्लैंड

मौजूदा समय में वनडे क्रिकेट फॉर्मेट में अगर किन्हीं दो टीमों को सबसे प्रबल दावेदार चुनने की बात हो तो हर कोई भारत और इंग्लैंड की टीमों का ही चयन करेगा। ये दोनों टीमें इस समय वनडे क्रिकेट की सबसे खतरनाक टीमों में से हैं।

विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम इन दिनों वनडे क्रिकेट में अपने सबसे अच्छे दौर से गुजर रही है तो वहीं ओएन मोर्गन की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम इस समय वनडे की सरताज है। ऐसे में हालिया प्रदर्शन को देखे तो भारत और इंग्लैंड के बीच 2019 विश्व कप का फाइनल मैच खेला जा सकता है।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका

भारतीय टीम इस समय वनडे क्रिकेट में जबरदस्त प्रभुत्व दिखा रही है। भारतीय टीम के प्रदर्शन के साथ ही दक्षिण अफ्रीका के प्रदर्शन को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।

दक्षिण अफ्रीका की टीम में कुछ शानदार खिलाड़ी हैं। भारत और दक्षिण अफ्रीकी टीमों में मजबूती के मामले में कई समानताएं हैं जो उन्हें साल 2019 के विश्व कप में आपस में खिताबी मुकाबले के लिए पेश कर सकती है।

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड

इंग्लैंड और भारत दोनों ही टीमें इस समय बेहतरीन दौर से गुजर रही हैं लेकिन इस बीच न्यूजीलैंड की टीम को कतई भी कमजोर नहीं माना जा सकता है। पिछले विश्व कप की उपविजेता टीम न्यूजीलैंड जबरदस्त दमखम दिखाने की काबिलियत रखती है।

जिस तरह से इंग्लैंड की टीम खेल रही है उससे तो वो फाइनल की दावेदार हैं लेकिन इस बीच अगर भारत और दक्षिण अफ्रीकी की टीमों से पार पाने में किवी टीम कामयाब रही तो इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप 2019 का फाइनल मैच खेला जा सकता है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post विश्व कप 2019: टूर्नामेंट के फाइनल में होने वाले 3 संभावित मुकाबले appeared first on SportzWiki Hindi.