Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल 2019: तीन ऐसे खिलाड़ी जो नीलामी में सबसे महंगे बिक सकते हैं

आईपीएल 2019 शुरू होने में महज कुछ ही महीनों का समय बचा हैं। लेकिन आईपीएल के हर सीजन का इंतज़ार क्रिकेट प्रेमियों को बेसब्री से होता हैं। वैसे आईपीएल के इस सीजन में कौन से खिलाड़ी अपनी टीम के साथ खेलेंगे और कौन से खिलाड़ी अपनी टीम से बाहर रहेंगे इस बात पर काफी दिनों से सब अपने -अपने कयास लगाए जा थे।

लेकिन 15 नवंबर को आईपीएल टीमों के जरिए रिलीज की गई फाइनल लिस्ट के बाद अब सब शांत हो गए हैं। बता दे जिन खिलाड़ियों को रिटेन नहीं किया गया हैं। उनके पास अभी भी बहुत कुछ हैं।

जिनके प्रदर्शन में पिछले साल को कमी रही हो वो अपनी कमी सुधारकर अपनी खूबियों के साथ दोबारा कमबैक कर सकते हैं। इससे उनकी काफी अच्छी कमाई हो सकती हैं। तो आइए आज इसी कड़ी में जानते हैं ऐसे पांच खिलाड़ियों के बारें में जो होने वाली आईपीएल नीलामी में महंगे बिक सकते हैं।

अक्षर पटेल


किंग्स इलेवन पंजाब ने अक्षर पटेल को इस बार टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया हैं। ये खिलाड़ी जल्दी ही भारतीय वनडे टीम में अपनी जगह पक्की करने वाला था मैच के दौरान लगी चोटों और कुछ फिटनेस सम्बन्धी समस्याओं को लेकर वो टीम में अपनी जगह सुनिचित नहीं कर पाए।

बता दे कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल जैसे बेहतरीन स्पिनर्स के जबरदस्त प्रदर्शन का असर यहां भी देखने को मिला। वैसे पटेल टी20 फॉर्मेट के एक शानदार खिलाड़ी हैं। खिलाड़ी की गेंदबाजी में वो दम हैं जो एक बने बनाए मैच का रुख अपनी तरफ कर सकता हैं।

इतना ही नहीं इसके अलावा इस खिलाड़ी की बल्लेबाजी में भी काफी ज्यादा सुधार देखा गया हैं। अगर पटेल अपनी फिटनेस और फॉर्म को रिकवर करने में कामयाब हो जाते हैं तो वो आगामी आईपीएल में अपनी शानदार वापसी कर सकते हैं।

ब्रैंडन मैकलम


इस खिलाड़ी का नाम टी20 क्रिकेट फॉर्मेट के महानतम खिलाड़ियों की लिस्ट में गिना जाता हैं। ये खिलाड़ी क्रिकेट के मैदान में बहुत ही आक्रामक तरीके से खेलते हैं। अपने आक्रामक रवैये के चलते ये टी20 फॉर्मेट में अपनी टीम के लिए एक अच्छा बड़ा स्कोर बना जाते हैं। बता दे आईपीएल की शुरुआत में इस खिलाड़ी ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिया था।

इतना ही नहीं इन्होंने 2008 में आईपीएल के दौरान शुरुआती मैच में केकेआर के लिए 158 रन की शानदार नाबाद पारी खेली थी। बीते साल आरसीबी के लिए खेलते हुए इस खिलाड़ी ने 6 इनिंग्स में महज 127 रन अपने नाम किये थे, जिसके चलते उन्हें इस सीजन से बाहर कर दिया गया था।

बता दे मैकलम कैरेबियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा रन इकट्ठा करने वाले खिलाड़ियों की सूची में पांचवे स्थान पर थे। वैसे इस खिलाड़ी के इस शानदार प्रदर्शन को देखते हुए कई टीमें उन पर बोली लगा सकती हैं।

जयदेव उनादकट


इस खिलाड़ी के आईपीएल के करियर में बड़े ही उतार चढ़ाव देखने को मिले हैं। इस खिलाड़ी ने आईपीएल 2017 के मैचों के दौरान अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिया हैं।

उस साल अपने जबरदस्त प्रदर्शन के चलते ये आईपीएल 2018 में सबसे महंगे खिलाड़ियों में बिके थे। बता दे राजस्थान रॉयल्स ने इस खिलाड़ी को 11.5 करोड़ रुपए की मोटी रकम के साथ ख़रीदा था।

लेकिन अचानक से इनके परफॉमेंस में बड़ी गिरावट देखी गयी। इस खिलाड़ी ने 15 मैचों के दौरान महज 11 विकेट ही चटकाए। इसके इस प्रदर्शन को देखते हुए टीम ने इन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया।

बता दें 2018 में विजय हजारे ट्रॉफी में इस खिलाड़ी ने 8 मौचों में 16 विकेट अपने नाम किये थे। इनके हालिया प्रदर्शन को देखते हुए उम्मीद लगाई जा रही हैं कि कुछ टीमें इस खिलाड़ी को अपनी टीम में जरूर शामिल करना चाहेंगी।

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post आईपीएल 2019: तीन ऐसे खिलाड़ी जो नीलामी में सबसे महंगे बिक सकते हैं appeared first on SportzWiki Hindi.