Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अजिंक्य रहाणे ने विश्वकप 2019 खेलने के सवाल पर कही ये बात

भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे टेस्ट क्रिकेट में तो भारतीय टीम का एक अहम हिस्सा हैं, लेकिन वनडे और टी-20 क्रिकेट में वह अपनी जगह भारतीय टीम में नहीं बना पा रहे हैं. बता दें, कि जहां वह टी-20 टीम से साल 2016 से बाहर हैं. वहीं वनडे टीम से भी जनवरी 2018 से बाहर चल रहे हैं.

मैं विश्व कप खेलने के लिए हूं कॉंफिडेंट 

अजिंक्य रहाणे ने एकमरा स्पोर्ट्स लिटरेरी फेस्टिवल के दौरान कहा, “मुझे भारतीय टीम में वापसी करने का पूरा भरोसा है और मैं विश्व कप खेलने के लिए भी आश्वस्त हूं.

यही कारण है, कि मैंने घरेलू क्रिकेट खेला, क्योंकि घरेलू क्रिकेट से मुझे अपनी फॉर्म वापस पाने में मदद मिली है और मुझे यकीन है कि मैं वापस भारतीय टीम के लिए लिमिटेड ओवर क्रिकेट खेलूँगा.”

कभी-कभी आप 20 या 30 रन बनाते हैं, लेकिन उसे बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाते हैं. शायद मेरा साथ भी ऐसा ही कुछ हो रहा था. अब मैं भविष्य की ओर देख रहा हूं. 

वर्तमान में रहना और मानसिक रूप से मजबूत रखना महत्वपूर्ण है. जब चीजें काम नहीं करती हैं तो बहुत से लोग आपको सहानुभूति देते है, लेकिन आपको ऐसे लोगों को रखने और नकारात्मक चीजों के बारे में सोचने की जरूरत नहीं है.”

टीम से ड्राप होना, होता हैं निराशाजनक 

अजिंक्य रहाणे ने अपने बयान में कहा, “जब आप टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं और टीम से ड्राप होते हैं, तो काफी निराशा होती है. साउथ अफ्रीका में जब मुझे टीम से ड्राप किया गया, तो मैं निराश था, लेकिन मैं अपना ध्यान वापसी में केंद्रित करना चाहता था और जोहान्सबर्ग में मुझे एक अच्छा अवसर मिला था. मुश्किल पिच पर मैंने 48 रन का स्कोर किया जो मेरे आत्मविश्वास के लिए अच्छा था.”

ऐसा रहा हैं रहाणे का लिमिटेड ओवर क्रिकेट करियर 

अजिंक्य रहाणे ने भारतीय टीम के लिए कुल 90 मैच खेले हैं. जिसमे उन्होंने 35.26 की औसत से व 78.63 के स्ट्राइक रेट से 2962 रन बनाये हुए हैं. वहीं उन्होंने भारतीय टीम के लिए अबतक 20 मैच खेले हुए हैं. जिसमे उन्होंने 20.83 की औसत से 375 रन बनाये हुए हैं.

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

 

The post अजिंक्य रहाणे ने विश्वकप 2019 खेलने के सवाल पर कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.