तीन बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस ने 2019 सीजन के लिए खिलाड़ियों की बोली लगने से पहले 18 खिलाड़ियों को रिटेन किया है. टीम ने इसके अलावा पांच गैरअनुभवी और चार विदेशी खिलाड़ियों सहित कुल 10 खिलाड़ियों को रिलीज भी किया है.
रिटेन किए गए भारतीयों में हरफनमौला हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, जसप्रीत बुमराह, मयंक मार्कंडेय, आदित्य तारे, ईशान किशन, राहुल चाहर, अनुकुल रॉय और सूर्यकुमार यादव शामिल हैं. वहीं, विदेशी खिलाड़ियों में टीम ने कीरोन पोलार्ड, बेन कटिंग, एविन लुईस, मिशेल मेक्लेनघन और एडम मिल्ने को अगले सीजन के लिए रिटेन किया है. आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक रोहित शर्मा टीम का नेतृत्व करना जारी रखेंगे.
ये है रिटेन किये गए खिलाड़ी
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, जसप्रीत बुमराह, मयंक मार्कंडेय, आदित्य तारे, ईशान किशन (विकेटकीपर), राहुल चाहर, अनुकुल रॉय, सूर्यकुमार यादव, क्विंटन डी कॉक, कीरोन पोलार्ड, बेन कटिंग, एविन लुईस, मैंक्लेंघंद्धेश लाड और जेसन बेहरेनडोर्फ. अब आपको रिटेन किये हुए खिलाड़ीयों में मुंबई टीम के बेस्ट इलेवन के बारे में आपको बताते हैं.
1.क्विंटन डी कॉक
दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलेंगे.डी कॉक पिछले सीजन विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेले थे. ये खिलाड़ी विश्व का सबसे बेहतरीन सलामी बल्लेबाज में से एक है.

2. रोहित शर्मा
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज और मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा इस समय विश्व के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं. यह खिलाड़ी मुंबई के लिए हर बार तुरुप का इक्का साबित होते आया है. इस बार भी यह खिलाड़ी कमाल जरूर दिखाएगा. रोहित इस समय भारतीय टीम में सबसे शानदार फॉर्म में हैं.

3. सूर्यकुमार यादव
पिछले साल मुंबई के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में खुद को स्थापित करने वाले इस खिलाड़ी को आप सलामी बल्लेबाज या फिर मध्यक्रम में किसी नंबर पर खिला सकते हैं. इस खिलाड़ी का पिछला सीजन शानदार रहा था. इस बार भी टीम को इनसे यही उम्मीद होगी.

4. ईशान किशन
भारतीय टीम के सबसे प्रतिभावान खिलाड़ियों में से एक ईशान किशन टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में सबसे बेहतर विकल्प हैं. इस खिलाड़ी का रिकॉर्ड भी शानदार रहा है. पिछले आईपीएल सीजन इस खिलाड़ी ने अपने बल्लेबाजी के दम पर मुंबई को कई मैचों में जीत दिलाई है.

5.किरोन पोलार्ड
पिछले सीजन पोलार्ड के खराब प्रदर्शन के बावजूद टीम ने बरकरार रखा है. इस खिलाड़ी ने मुंबई को बहुत से मैच में जीत दिलाई है. इस सीजन इस खिलाड़ी पर टीम में बहुत ज्यादा दामोदार होगा. पोलार्ड के अनुभव का टीम को हमेशा फायदा होते आया है. और इस बार भी यही उम्मीद होगी.

6.बेन कटिंग
ऑस्ट्रेलिया का ये आलराउंडर किसी भी मैच को अपने दम पर जीत दिला सकता है. यह खिलाड़ी जितना बेहतरीन बल्लेबाजी करता है उतनी ही अच्छी गेंदबाजी भी करता है. पिछले सीजन में भी इस खिलाड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था. इस खिलाड़ी को रिटेन करने का भी यही वजह बताया जा रहा है.

7. हार्दिक पांड्या
भारतीय टीम के नंबर एक आलराउंडर हार्दिक पांड्या की टीम के सबसे बड़े मैच विनर में से एक माने जाते हैं. आईपीएल के हर सीजन में इनका बोलबाला रहता है. यह खिलाड़ी जरूरत पड़ने पर गेंदबाजी भी कर लेता है. और अपनी बल्लेबाजी से टीम को संकट से भी निकाल सकता है.

8.कृणाल पांड्या
हार्दिक पांड्या के भाई और मुंबई के स्टार खिलाड़ी कृनाल पांड्या भी उन्ही के तरह बेहतरीन आलराउंडर हैं. इस खिलाड़ी ने भी मुंबई को बहुत से मैचों में जीत दिलाई है. मुंबई में बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से इस खिलाड़ी को भारतीय टीम में भी मौका मिल गया.

9. मिशेल मैक्लेघन
न्यूजीलैंड के इस गेंदबाज ने मुंबई को पिछले कई सीजन में टीम को जीत दिलाई है. यह तेज गेंदबाज पिछले सीजन में भी टीम का बेहतरीन गेंदबाज था.

10.मयंक मार्कांडे
मयंक मार्कांडे मुंबई के पिछले सीजन की खोज कहे जाते हैं. पिछले सीजन में यह खिलाड़ी सबकी नजर में आया था. इस खिलाड़ी ने इसके बाद घरेलु क्रिकेट में भी बढ़िया प्रदर्शन किया है.

11.जसप्रीत बुमराह
भारतीय टीम के सबसे बेहतरीन गेंदबाज और मुंबई के सबसे बड़े मैच विनर में से एक जसप्रीत ने टीम को पिछले कई सीजन में टीम को जीत दिलाई है. टीम को आईपीएल विजेता बनाने में भी इस खिलाड़ी का काफी योगदान था.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post आईपीएल 2019: मुंबई इंडियंस के द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ियों में, ये है बेस्ट प्लेइंग इलेवन appeared first on SportzWiki Hindi.