भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे टी-20 सीरीज में जिस भारतीय गेंदबाज ने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को सबसे ज्यादा परेशान किया उनका नाम कुलदीप यादव है. पहले मैच में भले ही भारत की हार हुई लेकिन इस गेंदबाज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 24 रन देकर 2 विकेट लिए. इस मैच में कुलदीप ने 9 डॉट बॉल भी दिए.
पूरे सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर छाया कुलदीप यादव का कहर
कुलदीप यादव का कहर पूरे सीरीज में रहा दूसरे टी-20 मुकाबले में भी इस खिलाड़ी ने शानदार गेंदबाजी की और 23 रन देकर एक विकेट झटके. इस मैच में भी कुलदीप ने 9 डॉट बाल दिएं. यह मैच बारिश के वजह से रद्द हो गया. लेकिन कुलदीप की गेंदबाजी शानदार रही.

तीसरे और आखिरी टी-20 मुकाबले में भी कुलदीप ने शानदार गेंदबाजी की
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे और आखिरी टी-20 मुकाबले में भी कुलदीप ने शानदार गेंदबाजी करते हुए. 4 ओवर में 19 रन दिए और एक विकेट भी अपने नाम किया. इस मैच में भी इस खिलाड़ी ने 13 डॉट बॉल दिएं.
पूरे सीरीज में ये रहा कुलदीप का रिकॉर्ड
पूरे टी-20 सीरीज में कुलदीप ने 12 ओवर किए जिसमे उन्होंने 66 रन देते हुए 4 विकेट अपने नाम किए. जिसमे इस खिलाड़ी ने 34 डॉट बॉल दिएं और इस खिलाड़ी का इकोनमी 5.50 का था.

पहले टी-20 में ऐसे किया था कमाल
गौरतलब है कि, पहले टी-20 में जब बीच के ओवर्स में सभी गेंदबाजों की धुनाई हो रही थी तो यही चाइनामैन गेंदबाज था जिसने रनों पर लगाम लगाकर रखी. कुलदीप ने पहले टी-20 मैच में 4 ओवर में केवल 24 रन देकर 2 विकेट झटके. जब ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज खुलकर रन बना रहे थे तब इस गेंदबाज ने केवल 6 की इकॉनोमी से रन दिए थे.

पहले मैच में कुलदीप ने ये कारनामा अपने नाम किया था
इसके अलावा पहले मैच में ही कुलदीप ने एक बड़ा कारनामा कर दिया था. कुलदीप उस समय अपना अपने 15 वां टी-20 मैच खेल रहे थे और इसमें उन्होंने 31 विकेट ले चुके थे, जो वर्ल्ड के किसी भी गेंदबाज से ज्यादा है. दरअसल कुलदीप से पहले अपने पहले 15 टी-20 मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के अजंता मेंडिस के नाम था, जिन्होंने 29 विकेट लिए थे.
युजवेंद्र चहल को इस सीरीज में नहीं मिला मौका
वहीं कुलदीप के जोड़ीदार और टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर है. युजवेंद्र ने अपने पहले 15 टी-20 मैचों में 27 विकेट झटके हैं. इस सीरीज में चहल को एक भी मैच में मौका नहीं मिला है.

ये है कुलदीप का टी-20 करियर का रिकॉर्ड
वैसे कुलदीप के टी-20 करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 17 मैच में 33 विकेट लिए हैं, वह भी 12.45 की शानदार औसत से. अब तक टी-20 में कुलदीप का इकॉनोमी करीब 7 की रही है और 24 रन देकर 5 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में कुलदीप के कहर से नहीं बच पाएं कंगारू, रिकॉर्ड दे रहें गवाह appeared first on SportzWiki Hindi.