भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज का आखिरी मैच भी जीत कर वेस्टइंडीज का सुपड़ा साफ़ कर दिया है. इस सीरीज में भारत के नियमित कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया था. उनकी जगह रोहित शर्मा टीम के कप्तान थे. जीत के बाद ट्विटर पर विराट कोहली ने भारत को जीत की बधाई दी.
Great show by the boys to claim another series.
Big congratulations to all the boys, the support staff and everyone part of the unit!
#IndvWI @BCCI pic.twitter.com/mjJBzu0gNg
— Virat Kohli (@imVkohli) November 12, 2018
विराट ने लिखा एक और सीरीज जीत के लिए बधाई हो लड़कों. टीम के सपोर्ट स्टाफ और हर कोई जिन्होंने इस जीत में अपना योगदान दिया है सबको बधाई.
21 अगस्त से ऑस्ट्रेलिया के सरजमी पर होगी टी-20 सीरीज की शुरुआत
भारतीय टीम इस सीरीज में जीत के बाद अब ऑस्ट्रेलिया के सरजमीं पर उनके खिलाफ खेलेंगी. इस सीरीज में एक बार फिर भारतीय टीम की कमान विराट कोहली के हाथो में होगी. सीरीज शुरू होने से पहले शिखर धवन का फॉर्म में वापस आना टीम के लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है.

के एल राहुल की फॉर्म चिंताजनक
भारतीय टीम में टी-20 के सबसे दमदार बल्लेबाज के एल राहुल का रन ना बनाना टीम के लिए चिंता की बात हो सकती है. लेकिन विराट के टीम में आने से भारत की बल्लेबाजी जरूर मजबूत होगी. ये देखना दिलचस्प होगा राहुल को किसकी जगह टीम में जगह मिलेगी.

विवादों में घिर गए थे विराट
भारतीय कप्तान विराट कोहली पिछले दिनों अपने एक फैंस को दिए जवाब के बाद विवादों में घिर गए थे.विराट का ये जवाब देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा.जहां कुछ लोगों ने विराट की आलोचना की तो कुछ ने उनका समर्थन भी किया.
तीसरे मैच में ऐसे जीती टीम इंडिया
टीम इंडिया ने चेन्नई में खेले गए तीसरे टी-20 मैच में वेस्टइंडीज को 6 विकेट से मात देकर मेहमान टीम का 3 मैचों की इस सीरीज में 3-0 से सूपड़ा साफ कर दिया है. इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट गंवा कर 181 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 182 रनों का लक्ष्य दिया. जवाब में टीम इंडिया ने आखिरी गेंद पर वेस्टइंडीज को धूल चटा दी.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post टी 20 श्रृंखला में क्लीन स्वीप करने के बाद विराट कोहली ने भी दी रोहित एंड कंपनी को विशेष बधाई appeared first on SportzWiki Hindi.
Big congratulations to all the boys, the support staff and everyone part of the unit! 