Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

महिला टी-20 में शतक लगाने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर बनीं हरमनप्रीत कौर

स्पोर्ट्स डेस्क। आईसीसी महिला टी-20 विश्वकप के पहले मुकाबले में शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम ने पांच विकेट पर 194 रन का विशाल स्कोर बना लिया। मैच में महिला भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शतकीय पारी खेली और और जेमिमाह रॉड्रिगेज (59) के बेहतरीन अर्धशतक पारी खेली। इसी के साथ उन्होंने इस मैच में कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए।


वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में भारतीय टीम में हुए ये बदलाव, बाहर हुए ये अहम खिलाड़ी
अगले साल वर्ल्डकप से पहले खिलाड़ियों को आराम देने के लिए जल्दी शुरू हो सकता है आईपीएल

हरमनप्रीत ने 51 गेंदों पर सात चौके और आठ छक्को की मदद से 103 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। हरमनप्रीत का यह पहला टी-20 शतक है। इसी के साथ हरमनप्रीत कौर महिला टी-20 में शतक जड़ने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर बनीं। उन्होंने 33 गेंदों में 50 रन बनाकर अपना अर्धशतक पूरा किया।


विराट कोहली के देश छोड़ने वाले बयान पर उनके समर्थन में उतरे सहवाग, कही ये बात

भारत ने प्रोविडेंस स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने 40 रन के स्कोर पर अपने तीन विकेट गंवा दिए लेकिन इसके बाद हरमनप्रीत कौर और जेमिमाह रॉड्रिगेज ने पारी को संभाला। हरमनप्रीत और रॉड्रिगेज ने चौथे विकेट के लिए 134 रन की शानदार साझेदारी की और भारतीय टीम का स्कोर 20 ओवर में पांच विकेट पर 194 रन तक पहुंचा दिया। दोनों ने चौथे विकेट के लिये 134 रन की साझेदारी की जो भारतीय रिकॉर्ड है। जवाब में न्यूजीलैंड की महिला टीम 160 रन ही बना सकी।



Herald