पाकिस्तान के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने कहा है कि, पकिस्तान टीम के चयनकर्ता पकिस्तान सुपर लीग के प्रदर्शन को देखकर टीम का चयन ना करें. बता दें आईपीएल के तर्ज पर पाकिस्तान में पाकिस्तान सुपर लीग होता है. कामरान भी बहुत दिनों से टीम से बाहर चल रहें हैं.
कामरान ने घरेलू मैचों को तरहीज देने की वकालत की है
जब से मैंने घरेलू क्रिकेट खेलना शुरू किया, उसी समय से पिच हमेशा एक ही तरह के रहे. हमारे खिलाड़ी इन कठिन पिचों पर खेल कर विश्व स्तरीय खिलाड़ी बन गए हैं. अगर हमारे खिलाड़ियों को और बेहतर बनाना है तो मुझे विश्वास है कि कुकबुरा गेंदों का इस्तेमाल हमारे घरेलू क्रिकेट में किया जाना चाहिए. इस तरह हमारे खिलाड़ियों, गेंदबाज और बल्लेबाज, इसके साथ खेलने के होंगे. गेंदबाजी थोड़ा मुश्किल हो जाएगी जिससे हमारे बल्लेबाज बेहतर करने की कोशिश करेंगे.

इस अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ने मोहम्मद अब्बास का उदाहरण दिया. उन्होंने कहा कैसे इस खिलाड़ी ने घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम में अपनी जगह बनाई.
कामरान ने कहा
“हमारे सामने अब्बास का उदाहरण है.वह पिछले 6-7 सालों से घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं. उन्होंने हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात में 2 टेस्ट मैचों में 17 विकेट लिए. यह समझना मुश्किल है क्योंकि बहुत से महान गेंदबाज उन पिचों पर विकेट लेने में असफल रहे हैं. यह उनके और हमारे घरेलू क्रिकेट के लिए एक बड़ी उपलब्धि है.घरेलू क्रिकेट को इसके उचित महत्व दिया जाना चाहिए.खिलाड़ियों को केवल एक या दो अच्छी पारी के वजह से नहीं चुना जाना चाहिए.

पाकिस्तानी सुपर लीग में किया था बेहतरीन प्रदर्शन
कामरान अकमल ने 268 अंतरराष्ट्रीय मैचों में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें इस खिलाड़ी ने 6871 रन बनाये. पाकिस्तान राष्ट्रीय टीम के साथ उनका आखिरी मैच 2017 में वेस्टइंडीज के खिलाफ था. कामरान पाकिस्तान सुपर लीग के तीसरे संस्करण के दौरान पेशावर ज़ल्मी के लिए भी 13 पारियों में 425 रन बनाएं. इसके साथ उनका सर्वाधिक स्कोर लाहौर कमालैंडर्स के खिलाफ 107 * था.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post इस दिग्गज विकेटकीपर ने कहा, टीम में चुने जाने का पैमाना ना हो टी-20 लीग, घरेलु मैच को दे तरहीज appeared first on SportzWiki Hindi.