Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दूसरे टी-20 मैच में इस नई ओपनिंग जोड़ी के साथ उतर सकती है भारतीय टीम

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला टी-20 मैच कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला गया था. इस मुकाबले को भारतीय टीम ने 5 विकेट के अंतर से जीत लिया था. इस मैच में भारतीय टीम की ओपनिंग जोड़ी एक बार फिर फ्लॉप साबित हुई, ओपनिंग भारतीय टीम के लिए एक बड़ी समस्या बन गई हैं.

धवन-रोहित की जोड़ी एक बार फिर फ्लॉप 

बता दें, वनडे सीरीज में धवन और रोहित की जोड़ी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रही थी. अब पहले टी-20 मैच में भी यह जोड़ी सफल नहीं रही, भारतीय टीम ने अपना पहला विकेट मात्र 7 रन के स्कोर पर ही गंवा दिया था.

धवन लगातार हो रहे फ्लॉप 

बता दें, कि शिखर धवन लगातार फ्लॉप साबित हो रहे हैं. वह वनडे सीरीज की 5 पारियों में मात्र 112 रन ही बना पाये थे. वहीं शिखर धवन पहले टी-20 मैच में भी मात्र 3 रन के स्कोर पर ही आउट हो गये थे. स्टार ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन अपनी पिछली 7 अंतर्राष्ट्रीय पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं बना पाये हैं.

शिखर धवन के खराब फॉर्म के कारण उन्हें दूसरे टी-20 मैच की प्लेइंग इलेवन से ड्राप किया जा सकता हैं. उनकी जगह युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को मौका दिया जा सकता हैं.

राहुल और रोहित की जोड़ी कर सकती हैं पारी की शुरूआत 

बता दें, कि केएल राहुल ने पहले टी-20 मैच में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की थी, लेकिन इस सीरीज के दूसरे टी-20 मैच में वह भारत के लिए ओपनिंग कर सकते हैं.

केएल राहुल और रोहित शर्मा की जोड़ी दूसरे टी-20 मैच में भारतीय टीम के पारी की शुरूआत कर सकती हैं. यह दोनों ही विस्फोटक बल्लेबाज हैं और दोनों ही भारत के लिए टी-20 क्रिकेट में शतक लगा चुके है.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

 

 

The post दूसरे टी-20 मैच में इस नई ओपनिंग जोड़ी के साथ उतर सकती है भारतीय टीम appeared first on SportzWiki Hindi.