Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अफ्रीका ने वनडे के बाद टी-20 में ऑस्ट्रेलिया के साथ किया कुछ ऐसा बुलंद होंगे भारत के हौसले

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज का एक मात्र मैच खेला गया. इस दौरान बारिश की वजह से मैच को सिर्फ 10 ओवर का कर दिया था. टॉस जीत कर ऑस्ट्रेलिया ने पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया, लेकिन बारिश ने ऑस्ट्रेलिया का पूरा खेल खराब कर दिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम ताश की पत्तो की तरह बिखर गयी.

साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों ने दिखाया दम 

पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी साउथ अफ्रीका को डीकॉक और हेनरिक्स ने तेज़ शुरुआत दी. इस दौरान दोनों ने सिर्फ 2.5 ओवर में ही 41 रन जोड़ दिया. इस दौरान रेंसा 19 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद कप्तान फाफ ने टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया. इस दौरान उन्होंने सिर्फ 15 गेंदों में 27 रन बनाए.

वहीं डीकॉक इस समय तक 22 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद एक बार फिर से साउथ अफ्रीका की बल्लेबाज़ी थोड़ी सी बिखर गई,लेकिन अंत में टीम ने 108 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया के लिए इस मैच में नाथन कल्टर नाइल ने दो और एंड्रू टाई ने दो विकेट हासिल किये.

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज़ हुए फेल 

109 रन के स्कोर का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज़ कुछ ख़ास नही सके. टीम को पहला विकेट मात्र 21 रन पर ही लगा जब फिंच सिर्फ 7 रन बना के आउट हो गए. उन्हें लुंगी नागीडी ने आउट किया. उनके आउट होने के बाद डार्सी शोर्ट भी कुछ ख़ास नही कर सके और डक पर आउट हो गए. उनके डक पर आउट होने के बाद लिन भी कुछ ख़ास नही कर सके और सिर्फ 14 रन बना के आउट हो गए.

उनके आउट होने के बाद मैक्सवेल ने अपनी फॉर्म में वापसी के संकेत दिए. उन्होंने मात्र 22 गेंदों में 38 रन पारी खेली.हालांकि वो अपनी टीम को जीत नही दिला पाए. उनके आउट होने के बाद कोई भी बल्लेबाज़ कुछ ख़ास ही नही का सके और ऑस्ट्रेलिया ने दस ओवर में सिर्फ 87 रन बनाए. इस तरह वनडे सीरीज के बाद टी-20 सीरीज में भी ऑस्ट्रेलिया को हार का सामना करना पड़ा.

The post अफ्रीका ने वनडे के बाद टी-20 में ऑस्ट्रेलिया के साथ किया कुछ ऐसा बुलंद होंगे भारत के हौसले appeared first on SportzWiki Hindi.