Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोहित शर्मा और फिंच में कौन है बेहतर टी-20 बल्लेबाज, आंकड़े दे रहे इस खिलाड़ी की ओर गवाही

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 21 नवंबर यानी बुधवार से ही टी20 सीरीज की मैदानी जंग देखने को मिलेगी। इस मुकाबले से ज्यादा इन दो खिलाड़ियों रोहित शर्मा और एरोन फिंच पर सब की निगाहें टिकीं होगी।

ये दोनों की खिलाड़ी टी20 मैचों में लंबी -लंबी सीरीज खेलने के लिए जाने जाते हैं। इस टी20 सीरीज में तीन मुकाबले होने वाले हैं। इन मुकाबलों में कौन सा खिलाड़ी बेहतर रहेगा ये देखना होगा। बता दे एरोन फिंच और उपकप्तान रोहित को टी20 क्रिकेट का बादशाह कहा जाता हैं।

रोहित के नाम टी20 में सबसे ज्यादा शतक

भारत बनाम वेस्टइंडीज के दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा ने 111 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। इस मैच के दौरान उन्होंने अपना टी20 में चौथा शतक लगाया था। बता दे विश्व क्रिकेट में चार टी20 शतक बनाने वाले रोहित पहले और एकमात्र बल्लेबाज हैं।

टी20 का सबसे बड़ा स्कोर एरोन फिंच के नाम

एरोन फिंच समय भले ही शांत दिखाई दे रहे हो। लेकिन जब भी वो फॉर्म में आते हैं। तभी कोई न कोई नया कारनामा कर देते हैं। बता दे इस खिलाड़ी को टी -20 फॉर्मेट का सबसे बेहतरीन खिलाड़ी माना जाता हैं। बता दे इस खिलाड़ी ने इस साल जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 में 172 रन की बेहतरीन पारी खेल अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

रोहित शर्मा और एरोन फिंच


मौजूदा समय तक रोहित शर्मा ने 87 टी20 मैच खेलकर 33.43 की औसत से 2207 रन अपने नाम किये हैं। जिसमें उनकी बेहतरीन चार शतकीय पारी भी शामिल हैं। रोहित का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 118 रन का है। दूसरी तरफ फिंच ने अभी तक 47 टी20 मुकाबले खेलकर 40.20 की औसत से 1608 रन अपने नाम पर दर्ज किये हैं। इसमें इनके दो शतक भी शामिल हैं। फिंच का सर्वश्रेष्ठ स्कोर172 रन का हैं।

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post रोहित शर्मा और फिंच में कौन है बेहतर टी-20 बल्लेबाज, आंकड़े दे रहे इस खिलाड़ी की ओर गवाही appeared first on SportzWiki Hindi.