कैरेबियाई सरजमीं पर खेले जा रहे आईसीसी महिला विश्व टी-20 के खिताब को ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने जीत लिया है। शनिवार को एंटिगुआ के सर विव रिचर्ड्स स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम और इंग्लिश महिला टीम आमने-सामने थी जहां कंगारू टीम ने इंग्लिश टीम आसान मात देकर खिताब पर कब्जा किया।
इंग्लैंड को हराकर ऑस्ट्रेलिया ने जीता महिला विश्व टी-20 का खिताब
ग्रुप दौर और सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम और इंग्लैंड महिला टीम ने एकतरफा जीत के साथ फाइनल मुकाबले में अपना कदम रखा जहां एक कांटे की टक्कर होने की पूरी उम्मीद थी।

लेकिन फाइनल मैच में भारत को हराने वाली इंग्लिश टीम के बल्लेबाजों ने निराश किया और पहले खेलते हुए केवल 105 रन ही बना सके। इसके बाद इस आसान लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने 2 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया।
इंग्लिश महिला टीम पहले खेलते हुए बना सकी केवल 105 रन
भारतीय महिला टीम को सेमीफाइनल में 8 विकेट से हराने के बाद इंग्लिश टीम खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के सामने उतरी जहां इंग्लिश कप्तान हैथर नाइट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

हैथर नाइट का ये फैसला उस समय गलत साबित हुआ जब इंग्लिश टीम को कंगारू टीम ने एक के बाद एक शुरुआती झटके दिए। इंग्लैंड का पहला विकेट 18 रन पर गिरने के बाद उन्हें लगातार अंतराल में झटके लगते रहे और पूरी टीम 105 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई। इंग्लैंड के लिए डेनियल वाएट ने सबसे ज्यादा 43 रनों का योगदान दिया। तो ऑस्ट्रेलिया के लिए गार्डनर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए।
ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया लक्ष्य, खिताब किया अपने नाम
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम को महिला विश्व टी-20 का चैंपियन बनने के लिए महज 106 रनों का ही लक्ष्य मिला। ऑस्ट्रेलिया ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी और अच्छी शुरुआत की। अपनी सलामी बल्लेबाज एलिसा हिली और मूनी के 44 रनों के स्कोर पर पैवेलियन लौटी,

लेकिन इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मेग लेनिंग और गेंदबाजी में हाथ दिखाने वाली एश्ले गार्डनर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 15.1 ओवर में लक्ष्य तक पहुंचा दिया और खिताब अपने नाम किया। गार्डनर ने 33 और लेनिंग ने 28 रनों की नाबाद पारी खेली। गार्डनर को अपने ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post आईसीसी महिला विश्व टी20- ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने इंग्लैंड को हराकर जीता खिताब, ऐसा रहा फाइनल मैच का हाल appeared first on SportzWiki Hindi.