हर देश का हर खिलाड़ी अपने देश को ज्यादा से ज्यादा मैच जीतने का सपना देखता हैं. लेकिन अगर किसी खिलाड़ी का अच्छा प्रदर्शन उसकी टीम के लिए मुसीबत बन जाए तो शायद आप को हैरानी होगी. जी हाँ! आज हम आप को एक ऐसे खिलाड़ी जो जब भी बल्ले से अच्छा करता है तब तब टीम को हार का सामना करना पड़ा है.
20 रन से ज्यादा रन बनाने में टीम को करना पड़ता है हार का सामना

जी हाँ इस समय दुनिया एक ऐसा खिलाड़ी भी है वो जब भी टीम के लिए 20 से ज्यादा रन बनाता है, टीम को हार का सामना करना पड़ता है. हम बात कर रहे है ऑस्ट्रेलिया टीम के युवा आलराउंडर मार्कस स्टोइनस की.

ऑस्ट्रेलिया की टीम स्मिथ और वार्नर के ऊपर लगे बैन की बाद से ऑस्ट्रेलिया की टीम काफी ज्यादा कमजोर हो गई है. टीम का कोई भी बल्लेबाज़ अभी तक टीम के लिए एंकर की भूमिका में नज़र नही आ रहा है. टीम के लिए अभी तक अच्छे परिणाम के रूप में मार्कस ही नज़र आए हैं. मार्कस का प्रदर्शन बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा रहा हैं. लेकिन आप को जानकर हैरानी होगी कि जब मार्कस बल्ले से 20 से ज्यादा रन बना देते है टीम को हार का सामना करना पड़ता है.

मार्कस ने अपने करियर में अभी चार फिफ्टी और एक शतक बनाया है. इस दौरान टीम को हर बार हार का सामना करना पड़ा हैं. इसके अलावा अगर वो टीम के लिए जब भी 20 से ज्यादा रन मैच में बना देते है तो भी टीम को हार का सामना करना पड़ता है. ऐसे में साफ़ है कि ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए इस समय उनका अच्छा प्रदर्शन भी परेशानी का सबक बना हुआ है. ऐसे में अब मार्कस अब अच्छा प्रदर्शन कर के एक बार फिर से टीम को जीत दिलाना चाहेंगे और इस अनचाहे रिकॉर्ड को तोडना चाहेंगे.
The post ये दुनिया के सबसे अनलकी खिलाड़ी, 20 से ज्यादा रन बनाने के बाद टीम को करना पड़ता है हार का सामना appeared first on SportzWiki Hindi.