जिस तरह भारत में आईपीएल खेला जाता है. उसी तरह अब पूरे विश्व में कई तरह की टी-20 लीग खेली जाती है. आपकों बता दें, कि अब इसी साल दिसंबर के महीने में संयुक्त अरब अमीरात (युएई) में भी एक नई टी-20 एक्स क्रिकेट लीग का आयोजन होने जा रहा था, लेकिन इस टी-20 लीग से जुड़ी एक बहुत बड़ी खबर आ रही हैं.
युएई के उद्घाटन टी-20 लीग का सीजन हुआ रद्द

गुरुवार 15 नवंबर को युएई क्रिकेट बोर्ड ने घोषणा की हैं, कि उद्घाटन फ्रेंचाइजी टी-20 टूर्नामेंट एक्स लीग की अब नहीं होगा. इस टी-20 लीग को रद्द कर दिया गया हैं. आईसीसी की मंजूरी मिलने के बावजूद, इस लीग को रद्द कर दिया गया हैं.
बता दें, की इस टी-20 लीग में साथ शाहिद अफरीदी, कुमार संगकारा, इयान मॉर्गन, डेविड मिलर और आंद्रे रसेल जैसे खिलाड़ी खेलने वाले थे. इन सभी खिलाड़ियों को आइकॉन प्लेयर्स के रूप में चुना गया था.
खरीददार ना मिलने की वजह से लीग की गई रद्द

ईसीबी और उनके सहयोगी ओपी समूह अपनी पांच फ्रेंचाइजी में से तीन के लिए खरीददार खोजने में असफल रहा, जिसके चलते इस टी-20 लीग को रद्द करना पड़ा हैं.
बोर्ड के अधिकारिक बयान के मुताबिक, “दो टीमों से हमारी पूरी बात हो गई थी और तीसरी से बात चल रही थी, लेकिन हमें अहसास हुआ, कि बिक्री के लिए दिसंबर तक का समय काफी नहीं हैं, इसलिए हमें यह लीग रद्द करनी पड़ रही हैं.
जुलाई में आईसीसी की काफी टी-20 लीग हुई थी. जिसके कारण पूरी गर्मी के दौरान खरीददारों से बातचीत नहीं हो पा रही थी और इस बात का असर अब इस टी-20 लीग में पड़ा हैं.
युएई की इस टी-20 लीग के प्रमुख सलमान सरवर बट ने अपने एक बयान में कहा, “यह दुखद हैं, कि हम इस टी-20 लीग को जारी रख नहीं पा रहे हैं, लेकिन मुझे लगता हैं, कि टी-20 एक्स लीग एक बेहतरीन विचार हैं.
डिविलियर्स को बनाया गया था ब्रांड एम्बेसडर

बता दें, कि इस टी-20 लीग के ब्रांड एम्बेसडर खुद दुनिया के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटरों में से एक एबी डिविलियर्स को बनाया गया था. एबी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से तो संन्यास ले लिया है, लेकिन वह इस टी-20 लीग का हिस्सा बनने के एकदम तैयार हो गये थे.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post आईसीसी से मंजूरी मिलने के बाद भी रद्द हुआ युएई का उद्घाटन टी-20 लीग, डीविलियर्स को बनाया गया था ब्रांड एम्बेसडर appeared first on SportzWiki Hindi.