स्पोर्ट्स डेस्क। पाकिस्तानी बल्लेबाज बाबर आज़म टी-20 क्रिकेट में भारतीय कप्तान विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे तेज हजार रन बनाने वाले खिलाडी बन गए है। बाबर ने अपने टी-20 करियर की 26वीं पारी में यह मुकाम हासिल किया वहीं विराट कोहली ने यह उपलब्धि 27 पारियों में हासिल की थी। बाबर ने यह रिकॉर्ड दुबई में न्यूज़ीलैण्ड के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी-20 मैच के दौरान बनाया।
दिनेश कार्तिक की तुलना में ऋषभ पंत को बेहतर विकेटकीपर मानता है भारत का ये पूर्व कप्तान
न्यूज़ीलैण्ड के खिलाफ अपनी 79 रन की पारी के दौरान 48वां रन बनाते ही बाबर ये विराट कोहली का ये रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस मैच में पाकिस्तान ने 47 रन से जीत दर्ज की और सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। पहले मैच में पाकिस्तान ने 2 रन से और दूसरा मैच 6 विकेट से जीता था। अब दोनों टीमें 3 एकदिवसीय मैचों की सीरीज के लिए आमने-सामने होगी जो कि 7 नवम्बर से शुरू होगा।
विराट कोहली को भारतीय टीम ने इस अंदाज में किया बर्थडे विश, देखें वीडियो
वर्तमान में, टी-20 क्रिकेट में कोहली के नाम 136.22 की स्ट्राइक रेट और 48.88 की औसत से 2102 रन दर्ज है जबकि आज़म ने 124.36 की स्ट्राइक रेट और 54.26 के औसत से इस प्रारूप में 1031 रन बनाए है। हालाँकि दोनों ही बल्लेबाजों ने अभी तक टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक नहीं लगाया है।
वहीं अगर विराट कोहली की बात करें तो इंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में लगातार 3 शतक लगाने वाले विराट कोहली को टी-20 सीरीज के लिए विश्राम दिया गया है। विराट कोहली 5 नवम्बर को अपना 30वां जन्मदिन मना रहे है।
सहवाग के बाद अब इस दिग्गज ने भी छोड़ा किंग्स इलेवन पंजाब का साथ
Herald