महिला वर्ल्ड टी-20 की शुरुआत से पहली सभी टीमें आपस में अभ्यास मैच खेल रही हैं। आज इसी क्रम में भारत का मुकाबला इंग्लैंड की टीम से हुआ। इससे पहले भारतीय टीम अभ्यास मैच में मेजबान वेस्टइंडीज के मात दे चुकी है। गुयाना में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
भारतीय टीम ने बनाये 144 रन
सलामी बल्लेबाजी करने उतरी मिताली राज और स्मृति मंधाना ने टीम को तेज शुरुआत देने की कोशिश की। इसी चक्कर में मंधाना 8 गेंद पर 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गयीं। मिताली राज ने जेमिमाह रोड्रीग्स ने टीम को 50 रनों के पास पहुंचा दिया। इसके बाद एक छोर से लगातार विकेट गिरने लगे।

इसी बीच दूसरे छोर पर कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 32 गेंद में 62 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के जड़े। अंत में दीप्ती शर्मा ने 18 रन बनाकर उनका अच्छा साथ निभाया। भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाये। इंग्लैंड के लिए हीथर नाईट और अन्या श्रुब्सोले ने 2-2 विकेट चटकाए।
133 रन बना पाई इंग्लैंड
145 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाज डेनियल वायट 53 गेंद पर पर 54 रन बनाये लेकिन और कोई बल्लेबाज 20 का आंकड़ा भी नहीं छू पाई। इंग्लैंड की पूरी टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 133 रन ही बना पाई। भारत ने इस मैच को 11 रनों से अपने नाम कर लिया।

भारत के लिए पूनम यादव ने 3 विकेट चटकाए। उनके अलावा राधा यादव और दीप्ती शर्मा ने 2-2 जबकि दयालान हेमालता ने 1 बल्लेबाज को आउट किया। भारतीय महिला टीम 9 नवम्बर को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post महिला वर्ल्ड टी-20: अभ्यास मैच में भारत ने इंग्लैंड को दी मात, हरमनप्रीत कौर की विस्फोटक पारी appeared first on SportzWiki Hindi.