स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों काफी बुरी फॉर्म से गुजर रहे है। धोनी को वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में शामिल नहीं गया। वहीं धोनी फॉर्म को लेकर दिग्गज क्रिकेटर कई तरफ के सवाल उठा रहे है। इसी बीच पूर्व भारतीय कप्तान और खिलाड़ी कपिल देव का बयान सामने आया है। कपिल देव ने कुछ ऐसा कह दिया जिससे हर कोई सहमत है।
कपिल देव ने कहा, देश के क्रिकेट फैंस अभी भी महेंद्र सिंह धोनी से 20 साल के खिलाड़ी की तरह प्रदर्शन की उम्मीद रखते हैं, जो गलत है। 59 वर्षीय के कपिल देव ने एक निजी चैनल से बातचीत में कहा कि ;धोनी ने भारतीय टीम के लिए काफी कुछ किया जो वाकई तारीफ करने लायक है। हर किसी को यह बात ध्यान रखनी चाहिए कि धोनी अब 20 साल के नहीं हैं और कभी होंगे भी नहीं। लेकिन हम उनसे अब भी वैसे ही खेल की उम्मीद करते हैं, जो 20 या 25 साल की उम्र में वो खेलते थे।
वहीं कप्तान विराट कोहली के बारे में कपिल देव ने कहा, ;कुछ लोग बेहद खास होते हैं और कोहली उनमें से एक हैं। ऐसे लोग जो प्रतिभाशाली हैं और कड़ी मेहनत करने के लिए तैयार रहते हैं। ICC महिला टी-20 वर्ल्डकप के सवाल पर कपिल ने कहा, हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है और सेमीफाइनल में जगह बना ली है।भारतीय टीम ही खिताब का दावेदार है।
यह भी पढ़े:-
अपने पसंदीदा क्रिकेटर्स की बचपन की आपने यह तस्वीरें देखी नहीं होगी
Ind vs Aus: ऑस्ट्रेलिया में जाते ही कोहली ने टीम के इस खिलाड़ी को बता दिया चैंपियन
Herald