Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व का एकलौता भारतीय बल्लेबाज जिसने अन्तर्राष्ट्रीय टी-20 में तो एक भी छक्का नहीं लगाया लेकिन आईपीएल का है सिक्सर किंग

आईपीएल में कब क्या हो जाए कुछ भी कहा नहीं जा सकता. इसका हर मैच काफी शानदार साबित होता है. सबसे बड़ी बात तो यह है की आईपीएल एक ऐसा मंच है, जिसमें नए खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन कर के राष्ट्रिय टीम में शामिल होने का मौका तो मिलता ही है, साथ ही ऐसे खिलाड़ियों को भी मौका मिलता है जो अपने खराब प्रदर्शन के कारण राष्ट्रिय टीम से बाहर चल रहे हों.

रायडू ने लगाए सबसे ज्यादा छक्के

हम आपको ऐसे ही एक खिलाड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अभी तक आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाकर एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इसकी उम्मीद उनसे कतई नहीं की गयी थी.

यह खिलाड़ी चेन्‍नई सुपर किंग्‍स की तरफ से खेल रहे ओपनर बल्‍लेबाज अंबाती रायडू हैं. जो मौजूदा आईपीएल सीजन में जबरदस्‍त फॉर्म में चल रहे हैं.

रायडू के बल्‍ले से इस साल खूब छक्‍के निकले. आईपीएल की ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर डालें तो 52 मैचों के बाद सबसे ज्‍यादा 33 छक्‍के अंबाती रायडू ने लगाए हैं.

रायडू ने डीविलियर्स, गेल और धोनी जैसे धुरंधरों को पीछे छोड़ते हुए सिक्‍सर किंग का ताज पहना है. साथ ही एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

इंटरनेशनल टी-20 में आज तक नहीं लगा पाए छक्का

आईपीएल में अम्बाती रायडू का बल्‍ला भले ही खूब गरज रहा हो, मगर इंटरनेशनल टी-20 की बात करें तो रायडू के नाम एक भी छक्का दर्ज नहीं है.

दाएं हाथ के इस बल्‍लेबाज को सिर्फ 6 टी-20 अंतरराष्‍ट्रीय मैच खेलने का मौका मिला है, जिसमें उनके नाम 10.50 की औसत से मात्र 42 रन दर्ज हैं. वहीं छक्‍कों की संख्‍या शून्‍य तो चौके चार लगाए हैं.

चेन्नई को जीताने में निभाई है अहम भूमिका

कुछ भी हो इस बार चेन्नई को प्ले ऑफ में पहुँचाने में सबसे अहम भूमिका अम्बाती रायडू ने ही निभाई है. पिछले सीजन में रायडू मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते थे. जिन्हें इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीद कर अपनी किस्मत चमकाई है.

हालांकि रायडू को बहुत बड़ी रकम तो नहीं मिली मगर 2.2 करोड़ में खरीदे गए इस बल्‍लेबाज ने मौजूदा आईपीएल सीजन में कहर बरपा दिया.

जिस टूर्नामेंट में कोहली, गेल और डविलियर्स जैसे धुरंधर खिलाड़ी खेल रहे हों उनको पछाड़कर रायडू ने टॉप 5 में जगह हासिल की है. इस सीजन रायडू के नाम 13 मैचों में 585 रन दर्ज हैं, वह इस साल सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाजों की सूची में चौथे नंबर पर है. आईपीएल 11 में एक शतक के अलावा रायडू तीन अर्धशतक भी जड़ चुके.

The post विश्व का एकलौता भारतीय बल्लेबाज जिसने अन्तर्राष्ट्रीय टी-20 में तो एक भी छक्का नहीं लगाया लेकिन आईपीएल का है सिक्सर किंग appeared first on SportzWiki Hindi.