Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सबसे तेज एक हजार टी-20 अंतरराष्ट्रीय रन का रिकॉर्ड टूटने के बाद खतरे में विराट कोहली का एक और रिकॉर्ड

क्रिकेट के मैदान पर हर मैच के साथ कई रिकॉर्ड बनते और टूटते हैं। हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा ने रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी थी। उसके बाद पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज एक हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा। अब विराट का एक और रिकॉर्ड खतरे में है।

विराट के नाम टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 2102 रन

टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारतीय टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली के नाम 2102 रन दर्ज हैं। उन्होंने यह रन 62 मैच की 58 पारी में बनाया है। वह सबसे ज्यादा टी-20 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी हैं।

भारतीय टीम को आज लखनऊ के अटल विहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज का दूसरा मैच खेलना है। इस सीरीज में टीम के नियमित कप्तान कोहली को आराम दिया गया है।

रोहित के बार विराट को पीछे छोड़ने का मौका

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के पास विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है। रोहित शर्मा के नाम अभी तक 85 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच की 78 पारियों में 2092 रन दर्ज हैं।

आज के मैच में अगर रोहित 11 रन बना लेते हैं तो वह सबसे ज्यादा टी-20 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। कोलकाता में हुए पहले टी-20 मैच में उनके बल्ले से कुछ खास रन नहीं निकले थे।

मार्टिन गुप्टिल के नाम सबसे ज्यादा रन

 

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने की बात करें तो न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल 2271 रन बनाकर इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। वहीं पाकिस्तान के शोएब मलिक 2161 रनों के साथ दूसरे तो न्यूजीलैंड के ही ब्रैंडन मैक्कुलम 2140 रनों के साथ तीसरे पायदान पर हैं।

इस सूची में विराट कोहली चौथे स्थान पर हैं। रोहित अगर आज 11 रन बनाते हैं तो इस सूची में चौथे नंबर पर आ जाएंगे। वहीं 49 रन बनाते ही वह मैकुलम को भी पीछे छोड़ देंगे।

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post सबसे तेज एक हजार टी-20 अंतरराष्ट्रीय रन का रिकॉर्ड टूटने के बाद खतरे में विराट कोहली का एक और रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.