स्पोर्ट्स डेस्क। रविवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारत ने तीसरे एवं अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में छह विकेट की जीत के साथ वेस्टइंडीज का 3-0 से क्लीनस्वीप किया। भारत के लिए शिखर धवन ने कैरियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलते हुए 62 गेंद का सामना करते हुए दो छक्कों और 10 चौकों की मदद से 92 रन की शानदार पारी खेली और भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आईसीसी महिला विश्व टी 20: भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ तीनो मैच जीते
मुनाफ पटेल ने क्रिकेट को कहा अलविदा, वर्ल्ड कप 2011 में निभाई थी अहम भूमिका
वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और भारत के सामने 182 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने आखिरी गेंद पर जीत हासिल की। टीम इंडिया की ओर से शिखर धवन और रिषभ पंत की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत वेस्टइंडीज का क्लीन स्वीप किया। शिखर धवन ने 92 और रिषभ पंत ने 58 रन की विजयी पारी खेली। शिखर और पंत ने तीसरे विकेट के लिए 130 रन की साझेदारी की जिससे भारत ने 182 रनो का लक्ष्य 4 विकेट खोकर हासिल किया।
रोहित शर्मा टी-20 आई में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बनने के कगार पर
टीम इंडिया के टी-20 इतिहास में ये तीसरा मौका है जब उसने रनों का पीछा करते हुए आखिरी गेंद में जीत हासिल की है। इससे पहले भी भारतीय टीम दो बार ऐसा कर चुकि है। साल 2018 में भारतीय टीम के साथ दूसरी बार हुआ है और दोनों ही बार भारतीय टीम के कमान रोहित शर्मा रहे और इससे पहले एक बार धोनी की कप्तानी में ऐसा हुआ है।
Herald