Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली बनाम बाबर आजम: कौन है टी-20 का बेहतर बल्लेबाज, देखें आंकड़े

भारतीय टीम जहां एक तरफ विराट कोहली की गैरमौजूदगी में वेस्टइंडीज के साथ टी -20 सीरीज खेल रही हैं। वहीं चार नवंबर को इस फॉर्मेट की नंबर वन टीम पकिस्तान ने न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज अपने नाम की हैं। इस मुकाबले में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज बाबर आजम ने 79 रनों के साथ बड़ी पारी खेली। जिसकी वजह से पाकिस्तानी टीम को इस सीरीज में जीत हासिल हुई थी। अपनी इस पारी में उन्होंने कई शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किये। आजम विश्व के सबसे तेज़ 1000 टी -20 रन बनाने के मामले में सबसे आगे निकल गए हैं। बता दे पाकिस्तान की यह लगातार 11 वीं सीरीज जीत थी। आजम ने रिकॉर्ड के मामले में कोहली को भी पीछे छोड़ दिया हैं। तो आइए आकड़ों के हिसाब से जानते हैं कौन है ज्यादा बेहतर।


बाबर आजम ने तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड

पकिस्तान के इस सलामी बल्लेबाज ने 26 मार्च को 26 पारियों के दौरान अपने 1000 टी -20 रन पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय टीम के कप्तान कोहली के 27 पारियों के दौरान 1000 टी-20 रन पूरे करने के इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया हैं।

T20 का सबसे खतरनाक खिलाड़ी

भारतीय टीम के कप्तान कोहली ने अब तक टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 62 मैचों के दौरान 58 पारियां खेली हैं। जिसमें उन्होंने 48.88 औसत से बल्लेबाजी करते हुए 2102 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया हैं। बता दे इसमें उनके नाम पर 18 अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड भी दर्ज हैं। कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा 423 रन बनाए हैं। वही इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 346 रन बनाए हैं। पकिस्तान के खिलाफ भी उन्होंने 254 रन जबकि श्रीलंका खिलाफ उन्होंने 286 रन बनाए हैं।

बाबर आजम

पकिस्तान के सलामी बल्लेबाज आजम ने 26 मैच की 26 पारियों में 54.6 की औसत से बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 1031 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया हैं। इसमें उनके 8 अर्धशतक भी शामिल हैं। बता दे बाबर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 163 रन, और आईसीसी वर्ल्ड इलेवन के खिलाफ 179 रन, श्रीलंका के खिलाफ 36 रन ,न्यूजीलैंड के खिलाफ 235 रन, वेस्टइंडीज के खिलाफ 403 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया हैं।

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post विराट कोहली बनाम बाबर आजम: कौन है टी-20 का बेहतर बल्लेबाज, देखें आंकड़े appeared first on SportzWiki Hindi.