Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

तीसरे टी-20 से पहले शिखर धवन ने किया कुछ ऐसा बेटी आलिया धवन ने सबके सामने बनाया मजाक

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन इस समय टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया में हैं। ब्रिस्बेन में खेले गए पहले मैच में उन्होंने 42 गेंद में 76 रनों की पारी खेली थी। इसके बावजूद टीम को 4 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। मेलबर्न में हुए दूसरे मैच में भारतीय गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन बारिश की वजह से मैच पूरा नहीं खेला जा सका। दूसरे मैच के शुरू होने से पहले शिखर धवन को सोशल मीडिया पर उनकी बेटी ने ट्रोल कर दिया।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया फोटो

शिखर धवन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक फोट शेयर किया। उस फोट में उनके साथ टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा, युवा गेंदबाज खलील अहमद और श्रेयस अय्यर थे। इसमें धवन ने एक चश्मा पहना था उनकी एक चश्मा उनके चेहरे पर लगा हुआ था।

इस फोटो के शेयर होने के बाद उनकी बेटी अलिया धवन ने ने उसपर कमेंट में लिखा “आपका चश्मा शानदार दिख रहा है।”

इस कमेंट के जवाब में धवन की पत्नी आयशा धवन ने क्या मजाक कर रही हो।”

यहाँ आलिया ने अपने पापा को ट्रोल करते हुए लिखा ह व्यंग्य था।”

टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं धवन

टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को इंग्लैंड में खराब प्रदर्शन के बाद टेस्ट टीम से ड्रॉप कर दिया गया था। उनकी जगह युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को शामिल किया गया था।

वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में शानदार बल्लेबाजी कर उन्होंने शिखर धवन को टीम से बाहर ही रखा। अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में भी उन्हें टीम में जगह नहीं मिली है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में भी उनका फॉर्म खराब रहा था। लगभग सभी मैचों में उन्हें अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन उन्होंने अपना विकेट फेंक दिया।

वेस्टइंडीज के खिलाफ ही टी-20 सीरीज के अंतिम मैच में चेन्नई ने उन्होंने 92 रनों की शानदार पारी खेल फॉर्म में वापसी के संकेत दे दिए। उनके बाद अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 मैच में उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की।

टी-20 सीरीज के बाद लौटना पड़ेगा घर

शिखर धवन को सिडनी में होनी वाले अंतिम टी-20 मैच के बाद घर वापस लौटना पड़ेगा। अब भारतीय टीम को अगला सीमित ओवरों की सीरीज अगले साल जनवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही खेलना है। उस सीरीज के लिए धवन को एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया जाना पड़ेगा।

विश्व कप को ध्यान में रखते हुए आने वाले सभी मैच काफी महत्वपूर्ण हैं और धवन उसमें अच्छा प्रदर्शन कर अच्छी फॉर्म के साथ विश्व कप में जाना चाहेंगे। धवन का आईसीसी ट्रॉफी में काफी शानदार रिकॉर्ड रहा है।

वह चैंपियंस ट्रॉफी, 2013, विश्व कप 2015 और चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। इंग्लैंड में उनका बल्ला काफी बोलता है और विश्व कप भी इंग्लैंड में ही है।

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post तीसरे टी-20 से पहले शिखर धवन ने किया कुछ ऐसा बेटी आलिया धवन ने सबके सामने बनाया मजाक appeared first on SportzWiki Hindi.