खेल डेस्क। वेस्टइंडीज के कप्तान कार्लोस ब्रैथवेट ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम में इस मैच के लिए उमेश यादव के स्थान पर भुवनेश्वर कुमार की वापसी हुई है। जबकि वेस्टइंडीज ने निकोलस पूरान को अपनी टीम में जगह दी है।
ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतेगी टीम इंडिया: विनोद कांबली
तीन मैचों की इस शृंखला में भारतीय टीम 1-0 से आगे हैं। रोहित शर्मा चाहेंगे कि वह इस मैच में जीत के साथ ही सीरीज भी अपने कब्जे में कर लें।
वहीं रोहित शर्मा इस मुकाबले में अन्तरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में भी सबसे ज्यादा शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड बनाने के लक्ष्य के साथ मैदान पर उतरेंगे। अभी तक रोहित और न्यूजीलैंड के कोलिन मुनरो के नाम टी-20 क्रिकेट में तीन-तीन शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है।
पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले ही न्यूजीलैंड को लगा ये बड़ा झटका
इससे पहले मैच के कुछ घंटे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित इकाना क्रिकेट स्टेडियम को नया नाम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम दिया।
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, ऋषभ पंत, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), कु्रणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद।
हिटमैन रोहित आज के मैच में तोड़ सकते हैं विराट का ये बड़ा रिकॉर्ड
वेस्टइंडीज: शाई होप, दिनेश रामदिन (विकेटकीपर), शिमोन हेटमेयर, किरोन पोलार्ड, डेरेन ब्रावो, निकोलस पूरान, रोवमन पॉवेल, कार्लोस ब्रैथवेट (कप्तान), फैबियन एलन, खारी पियरे, ओशैन थॉमस।