अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने आईसीसी वर्ल्ड टी-20 का नाम बदलकर उसे टी-20 वर्ल्ड कप कर दिया है। उन्होंने यह फैसला महिला टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान ही लिया। अब 2020 में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले वर्ल्ड टी-20 का नाम टी-20 वर्ल्ड कप हो जाएगा। आईसीसी बोर्ड ने पहले ही सदस्य देशों के बीच होने वाले टी20 मैचों को अंतरराष्ट्रीय मैच की मान्यता दे दी है। उन्होंने सभी 104 सदस्य देशों के लिए क्षेत्रीय क्वालीफिकेशन को लागू किया है। आईसीसी के कैलेंडर में 50 ओवर के टूर्नामेंट को विश्व कप कहा जाता है।
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने किया स्वागत
आईसीसी द्वारा नाम बदलने के फैसले का भारतीय पुरुष टीम के कप्तान विराट कोहली ने स्वागत किया है। विराट इस समय भारतीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया में टी-20 सीरीज में हिस्सा ले रहे हैं। वहां भारतीय टीम 3 मैचों की सीरीज में 1-0 से पीछे चल रही है।

आईसीसी द्वारा नाम बदलने पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा
“टी20 क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट को अब विश्व कप कहा जाएगा जो की सही नाम है। भारत ने 2007 में पहला टी20 विश्व कप जीता था और ऑस्ट्रेलिया में 2020 में होने वाले विश्व कप में जीत दर्ज करना हमारे लिए शानदार होगा।”
कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी किया स्वागत
भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी आईसीसी के इस फैसले का स्वागत किया है। महिला टीम इस साल खेली जा रही इस टूर्नामेंट में सेमीफाइनल में पहुंची थी। वहां उसे इंग्लैंड के हाथों 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इस टूर्नामेंट में हरमनप्रीत ने पहले ही मैच में शानदार शतकीय पारी खेली थी।

नाम बदलने के बारे में उन्होंने कहा
“यह एक रोमांचक टूर्नामेंट है जो टीमों को खेलने को मिलता है। यह वर्षों से दुनिया भर के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों को एक मंच पर लाया है और इसलिए मुझे लगता है कि नाम में परिवर्तन एक प्राकृतिक प्रगति है। मुझे यकीन है कि यह टूर्नामेंट आने वाले वर्षों में लोकप्रियता में बढ़ेगा जो इस खेल के लिए काफी अच्छा है।”
भारत ने जीता था पहला टूर्नामेंट
आईसीसी वर्ल्ड टी-20 की शुरुआत 2007 में हुई थी। शुरुआत में इसे काफी कम आंकड़ा गया था। भारतीय टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में दिग्गज खिलाड़ियों को आराम देकर युवाओं को इसमें खेलने के लिए भेजा था। इसके बावजूद भारत ने दुनिया की बेहतरीन टीमों को हराकर टूर्नामेंट पर कब्जा जमाया था।

इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले भारत ने सिर्फ एक टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। उस मैच में भी टीम को जीत मिली थी। पहले वर्ल्ड टी-20 के बाद से टी-20 क्रिकेट काफी बदल गया। दुनिया में कई बड़े लीग की शुरुआत हुई। इसमें भारत की आईपीएल को सबसे बेहतरीन लीग माना जाता है।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post आईसीसी वर्ल्ड टी-20 का बदला नाम तो हरमनप्रीत कौर ने किया तारीफ़, तो विराट ने कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.