Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

महिला टी-20 वर्ल्ड कप:भारत से हार के साथ ऑस्ट्रेलिया पर पड़ी दोहरी मार, आईसीसी ने इस वजह से लगाया पूरी टीम पर जुर्माना

Women's T20 World Cup: Australia to beat New Zealand in semi-finals

महिला टी-20 वर्ल्ड कप में शनिवार को भारत का सामना ऑस्ट्रलिया से हुआ था. इस मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को बेहद आसानी से हरा दिया. इस हार के साथ भारत अपने ग्रुप में टॉप पर पहुँच गया था. वहीं भारत के खिलाफ हार के बाद ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ियों की एक गलती की वजह से उन पर आईसीसी ने जुर्माना लगा दिया. तो आइये जानते है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने ऐसे कौन सी गलती कर दी:

जानिए मैच मैच का हाल 

Women's Cricket: India won the series by Harmanpreet, Poonam

स्मृति मंधाना (83) के बाद स्पिन गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर भारतीय महिला टीम ने शनिवार (17 नवंबर) को प्रोविडेंस स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्डकप के ग्रुप-बी के अपने आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया को 48 रनों से हरा दिया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मंधाना की आतिशी पारी के दम पर 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए.

यह भारत का खेल के सबसे छोटे प्रारुप में आस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर भी है. आस्ट्रेलियाई टीम हालांकि इस मजबूत स्कोर के सामने दो गेंद पहले ही 119 रनों पर ढेर हो कर मैच हार गई.

ऑस्ट्रेलिया पर लगाया गया जुर्माना 

आईसीसी ने वेस्टइंडीज में  रहे आईसीसी महिला टी-20 विश्वकप में शनिवार को भारत के खिलाफ खेले गए मैच में धीमी ओवर गति को लेकर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम पर जुर्माना लगा दिया है.

आईसीसी ने रविवार को एक विज्ञप्ति जारी कर इसकी बात की जानकारी दी है.  आईसीसी एलीट पैनल के मैच रेफरी रिची रिचर्डसन ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को लक्ष्य से एक ओवर धीमी गेंदबाजी करने का दोषी पाया गया है.

इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई टीम को आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22.1 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है. आईसीसी ने ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तान मेग लेनिंग पर मैच फीस का 20 प्रतिशत और बाकी खिलाड़ियों पर 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया है. लेनिंग ने जुर्माने को स्वीकार कर लिया है ,जिस वजह से अब औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ेगी.

The post महिला टी-20 वर्ल्ड कप:भारत से हार के साथ ऑस्ट्रेलिया पर पड़ी दोहरी मार, आईसीसी ने इस वजह से लगाया पूरी टीम पर जुर्माना appeared first on SportzWiki Hindi.