इंटरनेट डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम का आॅस्ट्रेलिया दौरा 21 नवंबर से शुरू होने जा रहा है और इस दिन दोनों टीमों के बीच पहला टी20 मुकाबला खेला जाएगा। आपकों बता दें की भारतीय टीम आॅस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है और वहां टीम अपनी प्रैक्टिस कर रही है। इससे पहले भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के साथ तीनों प्रारूपों में श्रृंखला खेली है जिसमें भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और तीनों श्रृंखला जीतकर अपने नाम कर ली है।
रोहित ने कहा भारतीय बल्लेबाजों को आॅस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की यह चीज कर सकती है परेशान
इधर आज बीसीसीआई ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 मैच के लिए अपनी 12 सदस्यीय भारतीय टीम घोषित कर दी। टीम की कमान कप्तान विराट कोहली संभालेंगे।
आपकों बतों दे की विराट कोहली को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए तीनों टी20 मैचों में आराम दिया गया था और अब वो आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले पहले मैच में टीम की कमान संभालेंगे। आपकों बता दें की भारत ने घरेलू टी 20 सीरीज 3-0 से जीती थी।
खबरों की माने तो वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए अंतिम टी20 में टीम का हिस्सा रहे मनीष पांडे और वाशिंगटन सुंदर को 12 सदस्यीय टीम में जगह नहीं मिली है। इनके अलावा रिषभ पंत को दिनेश कार्तिक को टीम में शामिल किया गया है।
विराट ने आॅस्ट्रेलिया पहुंचते ही इस खिलाड़ी को बताया चैंपियन, शेयर की चैंपियन के साथ फोटो
भारतीय टीम इस प्रकार है-
विराट कोहली(कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, रिषभ पंत, दिनेश कार्तिक, क्रुणाल पांड्या, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद और युजवेंद्र चहल।