Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप में रवि कुमार को रजत

नयी दिल्ली
भारत के रवि कुमार को शनिवार रात को खेले गये फाइनल में जापान के तोशिहिरो हासेगावा से हारने के कारण रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में अंडर-23 विश्व पुरूष फ्रीस्टाइल कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक से संतोष करना पड़ा। रवि फाइनल में पहुंचने वाले अकेले भारतीय पहलवान थे लेकिन वह जापानी पहलवान के सामने टिक नहीं पाये। तोशिहिरो शुरू से रवि पर भारी पड़े और पहले पीरियड के बाद वह 4-0 की बढ़त पर थे। दूसरे पीरियड में भी जापानी पहलवान ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा और 2013 विश्व कैडेट चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता रवि को चित करके स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह पहला अवसर था जबकि जब पांच भार वर्गों 57, 65, 70, 79 और 97 किग्रा में अंडर-23 प्रच्च्ीस्टाइल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। रवि ने इससे पहले सेमीफाइनल में उज्बेकिस्तान के जाहोनगिरमिर्जा को अंकों के आधार पर 10-8 से हराया था। उन्हें क्वालीफिकेशन में बाई मिली थी जबकि रोमानिया के मरियन राजवान को 7-5 से हराकर वह क्वार्टर फाइनल में पहुंचे थे जहां उन्होंने उव्रेच्च्न के टारस मार्कोविच को 12-4 से शिकस्त दी थी।