Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आई लीग फुटबाल: गोकुलम केरल ने शिलांग लाजोंग को 3-1 से हराया

कोझिकोड
गोकुलम केरल एफसी ने आईलीग फुटबाल टूर्नामेंट में रविवार को यहां शिलांग लाजोंग एफसी की युवा टीम को 3-1 से हराया। गोकुलम केरल की तरफ से गनी निगम (43वें), एंटोनिया जर्मन (56वें) और राजेश एस (66वें मिनट) ने गोल किये। शिलांग की तरफ से एकमात्र गोल फारंगकी बुआम ने 78वें मिनट में किया। निगम को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। केरल की टीम ने शुरू से आक्रामक रवैया अपनाया जिसका शिलांग की टीम के पास कोई जवाब नहीं था। शिलांग ने शुरू में केरल को समान टक्कर दी लेकिन जल्द ही स्थानीय टीम हावी हो गयी और आखिर में वह अच्छे अंतर से जीत दर्ज करने में सफल रही।