Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

तुर्की एयरलाइंस ओपन जीतकर रोज नंबर एक गोल्फर बने, शुभंकर संयुक्त 43वें स्थान पर

अंताल्या (तुर्की) 
भारत के शुभंकर शर्मा चार अंडर 67 का अपना टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए संयुक्त 43वें स्थान पर रहे जबकि जस्टिन रोज ने प्ले आफ में ली हाओटोंग को हराकर तुर्की एयरलाइंस ओपन गोल्फ में रोलैक्स सीरीज खिताब का बचाव किया। इस जीत के साथ रोज ने एक बार फिर विश्व रैंंिकग में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। शुभंकर हालांकि अंतिम दौर में लय हासिल करने में सफल रहे जो दक्षिण अप्रच्च्ीका में होने वाले नेडबैंक चैलेंज में उनके लिए अहम हो सकता है। रोज ने अंतिम दौर में तीन अंडर 68 के स्कोर से कुल 17 अंडर का स्कोर बनाया। इंग्लैंड के इस गोल्फर ने पहले प्ले आफ होल में ही पार का स्कोर बनाकर ली को पछाड़ा जिन्होंने बोगी की।