Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दुनिया का एकलौता बल्लेबाज जिसके नाम दर्ज है ये 4 विश्व रिकॉर्ड

ब्रेंडन मैक्कुलम न्यूजीलैंड के सबसे महानतम खिलाड़ियों में से एक रहे हैं. उनका विश्व क्रिकेट में भी काफी रुतबा हैं. विश्व क्रिकेट के कई बड़े रिकॉर्ड इन्होने अपने नाम किये हुए हैं और आज हम भी आपकों अपने इस खास लेख में ब्रेंडन मैक्कुलम के चार बड़े रिकॉर्ड के बारे में बताएंगे, जो सिर्फ और सिर्फ न्यूजीलैंड के इस दिग्गज खिलाड़ी के नाम दर्ज है.

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के 

न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज व पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैक्कुलम टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में पहले नंबर पर आते है.

ब्रेंडन मैक्कुलम ने अपने खेले 101 टेस्ट मैच की 176 पारियों में 107 छक्के लगाये है. उनसे ज्यादा छक्के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में किसी भी बल्लेबाज ने नहीं लगाये हुए हैं.

न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर 

बता दें, कि न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर ब्रेंडन मैक्कुलम ने ही बनाया हैं. साल 2014 में वेलिंगटन के मैदान पर भारत की टीम के खिलाफ दूसरी पारी में 559 गेंदों में 302 रन की पारी खेली थी. अपनी इस पारी के दौरान ब्रेंडन मैक्कुलम ने 32 चौके व 4 छक्के लगाये थे.

वनडे विश्व कप में सबसे तेज अर्धशतक 

बता दें, कि वनडे विश्व कप में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड भी ब्रेंडन मैक्कुलम के ही नाम हैं. साल 2015 के विश्व कप में ब्रेंडन मैक्कुलम ने  कनाडा के खिलाफ मात्र 20 गेंदों में अर्धशतक  दिया था.

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज शतक 

सबसे तेज टेस्ट शतक लगाने का रिकॉर्ड भी ब्रेंडन मैक्कुलम के ही नाम हैं. साल 2016 में  ब्रेंडन मैक्कुलम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मात्र 54 गेंदों में शतक बना डाला था. यह मैच उनके टेस्ट क्रिकेट करियर का अंतिम मैच भी था.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post दुनिया का एकलौता बल्लेबाज जिसके नाम दर्ज है ये 4 विश्व रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.