स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने महेंद्र सिंह धोनी को नहीं बल्कि किसी दूसरे खिलाडी को पिछले पांच से 10 साल में भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बताया हैं। सौरव गांगुली ने महेंद्र सिंह धोनी की जगह रिद्धिमान साहा को पिछले पांच से 10 साल में भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर माना है। हालांकि साहा फिलहाल कंधे की चोट की वजह से क्रिकेट से दूर हैं।
भारत ने वेस्टइंडीज का किया क्लीन स्वीप, टी-20 इतिहास में तीसरी बार इस तरह हासिल की जीत
ऋषभ पंत ने लगाया टी20 कैरियर का पहला अर्धशतक, नहीं तोड़ पाए रोहित शर्मा का रिकॉर्ड
दिसंबर 2014 में महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने के बाद टेस्ट क्रिकेट में भारत की पहली पसंद रहने वाले 34 साल के साहा कंधे की सर्जरी के बाद रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं और इसी कारण से क्रिकेट से दूर है। गांगुली ने कहा, "वह अब लगभग एक साल तक टीम से बाहर हैं लेकिन मुझे लगता है कि पिछले पांच से 10 वर्षों में वह भारत का सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर रहा है। उम्मीद है कि वह जल्द ही ठीक हो जाएगा।"
मुनाफ पटेल ने क्रिकेट को कहा अलविदा, वर्ल्ड कप 2011 में निभाई थी अहम भूमिका
साहा की गैरमौजूदगी में ऋषभ पंत को भारतीय टीम में मौका दिया गया और उन्होंने इंग्लैंड में अपने टेस्ट करियर की अच्छी शुरुआत की है। अभी हाल ही में पंत ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है और अंतिम T-20 मैच में अर्धशतक लगाकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद अब पंत आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएंगे। पंत के बैकअप के तौर पर पार्थिव पटेल को भी टीम में जगह दी गई है।
साहा ने भारत की ओर से 32 टेस्ट में तीन शतक की मदद से 1164 रन बनाये है। बता दे कि साहा ने पिछली बार देश का प्रतिनिधित्व इस साल की शुरुआत में केपटाउन टेस्ट के दौरान किया था। ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद भारत जुलाई 2019 तक कोई टेस्ट नहीं खेलेगा। जिससे बंगाल के इस विकेटकीपर का भविष्य अभी अनिश्चित है।
Herald