Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

महेंद्र सिंह धोनी भी नहीं हैं मौजूद, इन 5 कारणों से टी-20 सीरीज जीतने की प्रबल दावेदार है वेस्टइंडीज

वेस्ट इंडीज़ क्रिकेट टीम, भारत के खिलाफ़ टेस्ट श्रंखला और एकदिवसीय श्रंखला पहले ही गंवा चुकी है। टेस्ट सीरीज़ में मेज़बान टीम ने दर्शाया कि क्यों वो नंबर-1 टेस्ट टीम है। उम्मीद थी कि वेस्ट इंडीज़, पचास ओवर की क्रिकेट में भारत के लिए कुछ चुनौती पेश कर सकेगी।

लेकिन सीरीज़ जैसे-जैसे आगे बढ़ी, मेहमान टीम पूरी तरह धराशायी हो गयी। आख़िरी दो मैचों में दो बार की विश्व विजेता टीम बेहद ही बड़े अंतर से मैच हारी और सीरीज़ भी।

अब चार नवम्बर से तीन मैचों की टी20 सीरीज़ शुरू हो रही है। दो बार कि टी20 विश्व विजेता टीम सबसे छोटे प्रारूप में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेगी। इस आर्टिकल में हम आपके सामने रख रहे हैं ऐसे ही कुछ कारण, जो वेस्ट इंडीज़ को यह टी20 श्रंखला जिता सकते हैं।

जरुर पढ़ें: शादी से पहले इन 6 अभिनेत्रियों के साथ रंगरेलियां मना चुके हैं श्रीसंत

भारत का टी20 मैचों में वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ़ ख़राब रिकॉर्ड

इस कैरेबियाई टीम के खिलाफ़, क्रिकेट अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों में भारतीय एं का रिकॉर्ड बेहद ही ख़राब है। दोनों टीमों के बीच अभी तक आठ मैच खेले गए हैं, जिनमें से पांच में वेस्ट इंडीज़ ने जीत दर्ज की। वहीँ भारत ने केवल दो, एक मुक़ाबला रद्द पर छूटा।

टीम के लिए ओपनर, एविन लुइस ने अभी तक भारत के खिलाफ़ तीन ही मैच खेले हैं। लेकिन इन मैचों में इस तगड़े हिटर का बल्ला खूब गरजा है। भारत के लिए न केवल एविन लुइस, बल्कि आंद्रे रसेल और शेमरोन हेटमेयर से भी पार पाना होगा।

मेहमान टीम के पास आईपीएल का अच्छा ख़ासा अनुभव

वेस्ट इंडीज़ के पास कप्तान कार्लोस ब्रेथवेट, आंद्रे रसेल, एविन लुइस और कीरोन पोलार्ड हैं। जिनके पास आईपीएल, यानी भारतीय पिचों पर खेलने का अच्छा ख़ासा अनुभव है। भारतीय बॉलरों के लिए ये तीनों ऑल-राउंडर मुसीबत बने हुए हैं।

वहीँ शेमरोन हेटमेयर, भारतीय पिचों पर अपना टी20 डेब्यू करने जा रहे हैं। जिस तरह उन्होंने वनडे में बॉलरों की जमकर कुटाई की, उससे साफ़ ज़ाहिर है कि उन्हें इन पिचों पर खेलना पसंद आ रहा है।

यह भी पढ़ें: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी-20 में डेब्यू कर सकते हैं ये भारतीय खिलाड़ी

भारत के पास मैच विनर की कमी

महेंद्र सिंह धोनी का ना होना, न केवल विकेट कीपिंग पर प्रभाव डाल सकता है, बल्कि उन्हें ऐसे ही नहीं दुनिया का सर्वश्रेष्ठ मैच विनर कहा जाता। हार्दिक पांड्या अभी भी बाहर हैं। ऋषभ पंत को अपनी तकनीक में थोड़े सुधार की ज़रूरत है। यदि ऐसा होता है तो वो मेहमान टीम के गेंदबाजों के लिए मुसीबत बन सकते हैं।

वहीँ वेस्ट इंडीज़ के पास कप्तान कार्लोस ब्रेथवेट, आंद्रे रसेल और दिनेश रामदीन लम्बी पारियाँ खेलने में पूरी तरह सक्षम हैं। ये सभी चीज़ें भारत के लिए मुसीबत बन सामने खड़ी हुई हैं।

The post महेंद्र सिंह धोनी भी नहीं हैं मौजूद, इन 5 कारणों से टी-20 सीरीज जीतने की प्रबल दावेदार है वेस्टइंडीज appeared first on SportzWiki Hindi.