Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

57 वनडे मैचों बाद देखें विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी में कौन है बेस्ट?

वर्तमान में विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन कर रही हैं. विराट कोहली पिछले दो साल से भारतीय टीम के कप्तान हैं और अबतक उनकी कप्तानी में भारतीय टीम को कई शानदार जीत हासिल हुई हैं. बता दें, कि एमएस धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद ही विराट कोहली को भारतीय टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया था.

विराट अबतक कर चुके हैं 57 वनडे मैचों में कप्तानी 

बता दें, कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली अबतक कुल 57 मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी कर चुके हैं. उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने अबतक 42 मैच जीते हैं. 13 मैच हारे हैं. एक मैच टाई रहा हैं और एक मैच का नतीजा नहीं निकल पाया हैं.

विराट की कप्तानी में भारतीय टीम के जीत का प्रतिशत 75.89 का रहा हैं. उनकी कप्तानी में भारत ने 27 टॉस भी जीते हुए हैं.

धोनी की कप्तानी में जीत का प्रतिशत 

वहीं अगर एमएस धोनी के शुरूआती 57 वनडे मैचों की कप्तानी की बात करे, तो इन मुकाबलों में भारत को 36 में जीत मीली थी. 17 में हार मिली थी. वहीं 4 मैच बेनतीजा रहे थे.

धोनी के शुरूआती 57 मैचों की कप्तानी में भारत ने कुल 28 बार टॉस जीता था. एमएस धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम का जीत का प्रतिशत 63.15 का रहा था.

दोनों की कप्तानी के आँकड़े देखते हुए विराट रहे है बेस्ट 

एमएस धोनी और विराट कोहली की कप्तानी के शुरूआती 57 वनडे मैचों के आँकड़े देखते हुए साफ़ पता चला रहा हैं, कि विराट के कप्तानी आँकड़े एमएस धोनी से बेहतर हैं.

एमएस धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम का जीत का प्रतिशत 63.15 था, तो वहीं विराट की कप्तानी में भारतीय टीम के जीत का प्रतिशत 75.89 का रहा हैं. वर्तमान कप्तान विराट के जीत का प्रतिशत ज्यादा होने के कारण वह बेस्ट कप्तान साबित हो रहे हैं.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post 57 वनडे मैचों बाद देखें विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी में कौन है बेस्ट? appeared first on SportzWiki Hindi.