भारतीय क्रिकेट टीम के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर पर इन दिनों हर किसी की नजरें लगी हुई हैं। अर्जुन तेंदुलकर को इसी साल मध्य में भारतीय अंडर-19 टीम में चुना गया था लेकिन उनके प्रदर्शन में कोई खास प्रभाव नहीं देखने को मिला और उनकी भारतीय अंडर-19 टीम से छुट्टी हो गई।
अर्जुन तेंदुलकर का कूच बिहार ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन जारी
भारतीय अंडर-19 टीम से छुट्टी होने के बाद अर्जुन तेंदुलकर ने अपनी गेंदबाजी पर कड़ी मेहनत की और कूच बिहार ट्रॉफी के लिए मुंबई की अंडर-19 टीम में जगह बनायी।

इन दिनों भारतीय घरेलू क्रिकेट में खेली जा रही कूच बिहार ट्रॉफी में मुंबई अंडर-19 टीम के लिए अर्जुन तेंदुलकर के प्रदर्शन में जबरदस्त सुधार देखने को मिल रहा है।
अर्जुन तेंदुलकर ने दिल्ली के खिलाफ किया एक और फाइव विकेट हॉल
घरेलू क्रिकेट में अंडर-19 खिलाड़ियों के लिए सबसे बड़ी टूर्नामेंट कूच बिहार ट्रॉफी में अर्जुन तेंदुलकर ने अपनी गेंदबाजी से लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और एक बार फिर से उन्होंने दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में दिल्ली अंडर-19 टीम के खिलाफ फाइव विकेट हॉल पूरा किया।

दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में कूच बिहार ट्रॉफी में मुंबई अंडर-19 टीम और दिल्ली अंडर-19 टीम के बीच मैच खेला जा रहा है जहां पर अर्जुन तेंदुलकर की शानदार गेंदबाजी 98 रनों पर 5 विकेट की मदद से मुंबई ने दिल्ली की पहली पारी में 394 रनों पर 9 विकेट झटक लिए हैं।
अर्जुन ने 98 रन देकर हासिल किए 5 विकेट
इससे पहले मुंबई अंडर-19 टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 453 रनों का स्कोर खड़ा किया था। मुंबई के लिए सलामी बल्लेबाज दिव्यांश के 211 रनों की मदद से ये बड़ा स्कोर खड़ा किया।

अर्जुन तेंदुलकर ने दिल्ली की पारी में 5 विकेट लिए जिसमें उन्होंने कप्तान आयुष बडोनी, वैभव कांडपाल, गुलजार सिंह संधू, ऋतिक शौकिन और प्रशांत कुमार भाटी को पैवेलियन का रास्ता दिखाया।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post वीनू मांकड़ ट्रॉफी के बाद अब कूच बिहार ट्रॉफी में भी चमके अर्जुन तेंदुलकर, 5 विकेट झटक मचाया तहलका appeared first on SportzWiki Hindi.