Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: ऑस्ट्रेलिया- दक्षिण अफ्रीका मैच में 6.5 ओवर में हुआ कुछ ऐसा कि आपको देखकर नहीं होगा आंखों पर यकिन

विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की टीम इन दिनों दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी कर रहा है। इसमें दोनों ही टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही। है। इसका दूसरा वनडे मैच शुक्रवार को एडिलेड में खेला जा रहा है।

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस हारकर की पहले बल्लेबाजी

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम को पहले मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा जिसके बाद उन्होंने दूसरे मैच में भी अपनी बल्लेबाजी के दौरान कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया।

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डू प्लेसीस ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। ऑस्ट्रेलिया की टीम एक बार फिर से कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सकी और कुछ उपयोगी पारियों को छोड़ कोई कमाल नहीं कर सका।

दक्षिण अफ्रीका को मिला 232 रनों का लक्ष्य

ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए कप्तान एरोन फिंच के 41, क्रिस लिन के 44 और एलेक्स कैरी के 47 रनों की पारियों की बदौलत 48.3 ओवर में 231 रनों पर ऑलआउट हो गई।

इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीकी की टीम बल्लेबाजी करने उतरी। दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक का विकेट जल्द ही खो दिया जिसके बाद एडियन मार्करम और रिजा हेन्ड्रीक्स ने पारी को आगे बढ़ाया।

मार्करम के छक्के को एक दर्शक ने पकड़ा एक हाथ से लाजबाव कैच

इन दोनों की साझेदारी जब आगे बढ़ रही थी तभी पारी के 7वें ओवर में एक शानदार नजारा देखने को मिला। दक्षि अफ्रीका की पारी का 7वां ओवर मिचेल स्टार्क के हाथ में था।

इस ओवर की 5वीं गेंद पर एडियन मार्करम ने एक जबरदस्त शॉट खेला जा छक्के के लिए पहुंचा। लॉंग और और डीप मिडविकेट के बीच गए इस छक्के को दर्शक दीर्घा में बैठे एक दर्शक ने एक हाथ से बेहतरीन कैच लेकर समां बांध दिया। दर्शक के द्वारा इस बेहतरीन कैच को देखकर एक बारगी तो आपको अपनी आंखों पर यकिन तक नहीं होगा।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post वीडियो: ऑस्ट्रेलिया- दक्षिण अफ्रीका मैच में 6.5 ओवर में हुआ कुछ ऐसा कि आपको देखकर नहीं होगा आंखों पर यकिन appeared first on SportzWiki Hindi.