Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

राजपूती टीम के इस खिलाड़ी की बल्लेबाजी देख दंग रह गए दर्शक, 6 गेदों में ठोक दिए इतने छक्के

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क : ​कम बॉलों में ज्यादा रन बनाने वाले कई बल्लेबाज देखें होगे लेकिन आज कुछ ऐसा हुआ कि एक टीम मात्र 3 ओवरों में मैंच जीत गई. हालाकि ये कोई इंटरनेशनल मैच नहीं था लेकिन इस लीग मैच में एक खिलाड़ी की बल्लेबाजी सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. इस मैच में इस खिलाड़ी ने वो बल्लेबाजी की जिसे देखकर सबकी आंखें फटी की फटी रह गई.

6 गेंदो पर 30 रन बनाए

दरअसल मुकाबला टी10 का था जिसमें आज राजपूत और सिन्धी टीमें आमने सामने थी. इस मैच में देश से बाहर के भी कई बल्लेबाज भी खेल रहे थे. आज के इस मैच में सिन्धी की टीम ने 10 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 96 रन बनाए. इसके जवाब में खेलने उतरी राजपूत की टीम ने महज तीन ओवर और तीन गेंद में ही इस मैच को जीत लिया.

राजपूत टीम की ओर से चौथे ओवरों में कुछ ऐसा खेल दिखाया कि सबकी आंखे फटी रह गई. मो. सहजाद की बैटिंग के कारण इसओवर में राजपूत टीम ने इस मैच को जीत लिया. मोहमद सहजाद ने आखरी के तीसरे ओर चौथे ओवर के तीन गंदों पर जकर बाउंड्री लगाई. सहजाद ने तीसरे ओवर में बल्लेबाजी करते हुए 6 गेंदो पर 30 रन बनाए. ओपनर के तौर पर उतरे सहजाद ने 4 औवर की तीन गेंदो पर मैच को खत्म कर दिया. उन्होंने इन तीनों गेंदों पर तीन छक्के लगाए.

सहजाद के साथ मैकुलम भी क्रिज पर थे. इस दोरान दोनों ने 96 रनों की साझेदारी की. इस मैच में सहजाद ने कुल 16 गेंदो का सामना किया और 6 चौके और 8 छक्कों की बदौलत कुल नाबाद 78 रन बनाए. वहीं मैकुलम ने 8 गेंदों का सामना करते हुए 1 चौका और 2 छक्का लगाया. उन्होंने कुल 21 रन बनाए. दोनों के बीच 96 रनों की पार्टनरशीप होगी. दोनों के बीच आखिरी 9 मेंदों में कुल 52 रनों की पार्टनरशिप हुई.

मो सहजाद अफगानिस्तान की ओर से इंटरनेशल मैचों में खेलते हैं. वे भारत ​के खिलाफ भी अपना बेहतर प्रदर्शन कर चुके हैं.

The post राजपूती टीम के इस खिलाड़ी की बल्लेबाजी देख दंग रह गए दर्शक, 6 गेदों में ठोक दिए इतने छक्के appeared first on Live Cities.