Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली ने 7वीं बार जीता मैन ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड, सौरव गांगुली की बराबरी

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ने पांच मैचों की वनडे सीरीज के पांचवें व आखरी वनडे मैच में वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराकर सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली। वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई यह सीरीज भारतीय टीम के लिहाजे से काफी अच्छी साबित हुई। इस सीरीज में भारतीय खिलाडिय़ों ने कई रिकॉर्ड बनाए और तोड़े।



धोनी को टी-20 टीम से बाहर करने को लेकर कोहली ने दिया ये बयान
आज वनडे सीरीज में जीत के साथ टीम इंडिया और खिलाडियों के नाम दर्ज हुए ये रिकॉर्ड

इस सीरीज में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने लगातार तीन मैचों में शतकी पारी खेली और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। सीरीज में सर्वाधिक 453 रन बनाए और मैन ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीता। इस अवॉर्ड के साथ ही उन्होंने वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक मैन ऑफ द सीरीज के रिकॉर्ड में खिलाडिय़ों को पीछे छोड़ दिया है और कुछ की बराबरी कर ली है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई इस सीरीज में विराट कोहली ने सातवीं बार मैन ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीता है। इसी के साथ कोहली ने एबी डिविलियर्स और महेंद्र सिंह धोनी जैसे खिलाडिय़ों को पीछे छोड़ दिया और सौरव गांगुली, युवराज सिंह, विव रिचर्ड्स, रिकी पोंटिंग और हाशिम अमला जैसे खिलाडिय़ों की बराबरी कर भी कर ली है।

मैन ऑफ द सीरीज की इस लिस्ट में शीर्ष पर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर हैं जिनके नाम 15 मैन ऑफ द सीरीज हैं। सचिन के बाद दूसरे नम्बर पर श्रीलंका के पूर्व दिग्गज सनथ जयसूर्या (11) और तीसरे नम्बर पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर शॉन पॉलक (9)हैं।



Herald