Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

महिला विश्व कप में लगातार पांचवीं बार फाइनल में ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज को 71 रनों से हराया

महिला विश्व कप अपने अंतिम पड़ाव पर है. सेमीफ़ाइनल में दो टीम आपसे में भीड़े ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया. इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज से बदला भी ले ले लिया है.

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को 71 रनों से हराया 

अपनी गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के दम पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को 71 रनों से हराकर महिला टी-20 विश्व कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है. सर विवियन रिचर्डस स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए मैच में मिली जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने पिछले टी-20 विश्व कप के खिताबी मुकाबले में वेस्ट इंडीज से मिली हार का बदला भी पूरा कर लिया है.

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाए.इसे लक्ष्य को वेस्टइंडीज की टीम हासिल नहीं कर पाई और 71 रनों पर ही सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया की टीम बल्लेबाजी में अच्छा कमाल नहीं दिखा पाई. टीम के लिए एलीसा हेली (46) ने सबसे अधिक रन बनाए.

इसके अलावा, कप्तान मेग लानिंग (31) और रेचेल हेनस (25) ने अहम योगदान दिया. हेनस नाबाद रहीं. इस पारी में वेस्ट इंडीज के लिए शकीरा सेलमन, कप्तान स्टेफनी टेलर, हैली मैथ्यूज, एफी फेचर और डेंड्रा डोटिन को एक-एक विकेट हासिल हुआ.

विश्व कप की पूर्व विजेता टीम की बल्लेबाजी लगी असहाय 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज को ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों के आगे असहाय देखा गया. कप्तान स्टेफनी (16) के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई और 71 रनों पर ही मौजूदा विजेता टीम की पारी ढेर हो गई.

एलिस पैरी, डेलिसा किमिंस और एश्ले गार्डनर ने की कातिलाना गेंदबाजी की 

वेस्टइंडीज को 71 रनों पर ढेर करने में ऑस्ट्रेलिया के लिए एलिस पैरी, डेलिसा किमिंस और एश्ले गार्डनर ने अहम भूमिका निभाई. तीनों ने दो-दो विकेट हासिल किए. इसके अलावा, मेगन स्कट, सोफी मोलिनेक्स और जॉर्जिया वारेहाम को एक-एक सफलता मिली.ऑस्ट्रेलिया की खिलाड़ी एलिसा हेली को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. यह इस टूर्नामेंट में उनका चौथा पुरस्कार था.

भारत भी विश्व कप से बाहर 

इंग्लैंड ने आईसीसी महिला वर्ल्ड टी20 के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत को 8 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है.सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम, एंटीगुआ में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में 112 रन बनाए, जिसे इंग्लैंड ने महज 17.1 ओवर में 2 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया. अब फाइनल में इंग्लैंड का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से 24 नवंबर को होगा.

मिताली राज को आराम देना भारत को पड़ा महंगा 

इससे पहले भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया. अनुभवी बल्लेबाज मिताली राज को इस मैच में आराम दिया गया.स्मृति मंधाना और तानिया भाटिया की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 43 रन जोड़कर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई. मंधाना ने 23 गेंद पर 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 34 रनों की पारी खेली.

तेज बल्लेबाजी की वजह से भारत को मिली हार  

इसके अलावा जेमिमा रॉडिग्र्स ने भी 26 गेंद पर 26 रन बनाए. एक समय भारतीय टीम का स्कोर 14वें ओवर में 89/3 था लेकिन यहां से तेजी से रन बनाने के चक्कर में भारत ने अपने विकेट जल्दी-जल्दी गंवा दिए और 99 रन तक टीम के 7 विकेट गिर गए. इसके बाद 112 रन तक पूरी टीम सिमट गई. कप्तान हरमनप्रीत कौर महज 16 रन ही बना सकी. इंग्लैंड की तरफ से कप्तान हीथर नाइट ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड को पहला झटका जल्दी लग गया

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड को पहला झटका 4 रन के स्कोर पर ही लग गया. इसके बाद 24 के स्कोर पर उनका दूसरा विकेट गिरा और लगा कि भारतीय टीम यहां से वापसी कर लेगी.लेकिन तीसरे विकेट के लिए एमी एलेन जोन्स (51 रन, 42 गेंद, 3 चौके, 1 छक्के) और नताली सीवर (54 रन, 43 गेंद, 5 चौके) ने 92 रनों की अविजित साझेदारी कर इंग्लैंड को आसान जीत दिला दी.

भारत के लिए हरमनप्रीत कौर ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 183 रन बनाए

हालांकि जब सीवर महज 2 रन पर थी, तब उनका कैच भी छूटा और उन्होंने उसका पूरा फायदा उठाया. एमी एलेन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. भारत के लिए हरमनप्रीत कौर ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 183 रन बनाए, वहीं पूनम यादव और राधा यादव ने सबसे ज्यादा 8-8 विकेट लिए.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

 

The post महिला विश्व कप में लगातार पांचवीं बार फाइनल में ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज को 71 रनों से हराया appeared first on SportzWiki Hindi.