Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

धोनी ने 7 साल बाद खोला बड़ा राज, इस वजह से विश्व कप के फाइनल युवराज पहले आये थे बल्लेबाजी करने  

स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट जगत के जाने माने खिलाड़ी भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस समय भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज में शामिल नही हुए है। इनको बेस्ट फिनिशर के रूप में जाना जाता है। उन्होंने इस मामलें में कई मैच यादगार बनाये है उसमें से एक है मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर विश्व कप 2011 का फाइनल मैच। जिसमें धोनी ने लांग ऑन के ऊपर से छक्का जमाकर भारत का सपना साकार किया था। उस मैच से जुड़ी आज एक बात सामने आई है।

खबरों के अनुसार बताया जा रहा है की हाल ही में कप्तान एमएस धोनी ने एक राज खोला है उन्होंने ने बताया है की वह श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मैच में युवराज सिंह से पहले बल्लेबाजी करने क्यों मैदान पर उतरे थे। इस बात का खुलसा करते हुए धोनी ने कहा कि उन्हें लगा की वह इस मैच में श्रीलंकाई स्पिनर्स मुथैया मुरलीधरन का डटकर मुकाबला कर सकते हैं। एमएस धोनी ने कहा की मैं अधिकांश श्रीलंकाई गेंदबाजों को अच्छे से जानता था क्योंकि वह पहले चेन्नई सुपरकिंग्स का हिस्सा रह चुके हैं।

आपको बता दे की टीम इंडिया ने 28 साल के बाद विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। विश्व कप 2011 में युवराज सिंह को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। इस मैच में गंभीर शतक जमाने से केवल तीन रन से चूके थे।

और ये भी पढ़े:

IND vs AUS 2nd T20: बारिश के कारण भारत की उम्मीद रही अधूरी, रद्द हुआ मैच

बांग्लादेश के इस खिलाड़ी ने किया कारनामा, शतकों के मामले में कोहली की बराबरी



Herald