इंटरनेट डेस्क। भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही टी20 श्रृखंला का दूसरा मुकाबला शुक्रवार को बेनतीजा रहा, इस श्रृखंला के पहले मैच में आॅस्ट्रेलिया ने भारत को चार रन से हराया था। उसके बाद शुक्रवार को खेले गए दूसरे मुकाबले में बारिश के कारण मैच रद्द करना पड़ा। हालांकि इस श्रृखंला में आॅस्ट्रेलिया 1-0 से आगे है।
AUSvIND: बारिश ने भारत की जीत की उम्मीदों पर फेरा पानी, मैच हुआ रद्द
इधर रविवार को टी20 श्रृखंला का अंतिम मुकाबला खेला जाएगा जिसकेे लिए भारतीय टीम ने भी पूरी तैयारी कर रखी है। भारत इस आखिरी मैच को जीतकर इस श्रृखंला को बराबर करना चाहेगा।
भारत को इस आखिरी मुकाबले में अपने गेंदबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है वैसे तो भारत के पास शुक्रवार को मेलबर्न में ही श्रृंखला को बराबर करने का शानदार मौका था लेकिन बारिश के कारण यह मुकाबला रद्द करना पड़ा। बारिश के कारण जब खेल रोका गया तब आस्ट्रेलिया ने 19 ओवर में सात विकेट पर 132 रन बनाये थे।
आपकों बता दें की भारत का टी20 में जीत का शानदार अभियान जुलाई 2017 के बाद से चला आ रहा है। इसके बाद से उसने जो 27 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले है उनमें से 20 में उसे जीत मिली है।
ICC Womens T-20 World Cup : इंग्लैंड की इस खिलाड़ी ने तोड़ा भारतीय महिला क्रिकेटर्स का सपना, फाइनल में भिड़ेगी इस टीम से
आपकों यह भी बता दें की भारत ने पिछली बार 2016 में आस्ट्रेलिया में तीन मैचों की टी20 श्रृंखला में 3-0 से क्लीन स्वीप किया था लेकिन बारिश ने यहां लगातार दूसरी बार टी20 श्रृंखला जीतने की उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।