Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AusvInd T20 : कंगारू टीम ने जीता टॉस, भारत करेगा पहले गेंदबाजी 

इंटरनेट डेस्क। भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच आज ​रविवार को तीन टी20 मैचों की सीरीज का अंतिम मैच खेला जाएगा। अंतिम मैच में आॅस्ट्रेलिया के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम को अगर इस सीरीज को बराबरी पर खत्म करना हैं तो आज का मैच हर हाल में जीतना होगा।

आपको बता दें कि अब तक हुए दो टी20 मुकाबलों में बारिश ने खलल डाली है। जिसके कारण पहला टी20 मैच आॅस्ट्रेलिया टीम जीतने में सफल हुई है। उसके बाद हुए दूसरे टी20 मैच में भारत के पास मेलबर्न में सीरीज बराबर करने का शानदार मौका था, लेकिन बारिश ने उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया और उस मैच को रद्द करना पड़ा। ऐसे में मेजबान टीम इस टी20 सीरीज में 1—0 से आगे चल रही है।

इसी के साथ ही भारतीय टीम का लगातार 8वीं सीरीज जीतने का क्रम टुट गया है। लेकिर विराट एंड कंपनी इस सीरीज में आज बराबरी करना चाहेगी। दोनों मैचों में भारतीय टीम ने पहले गेंदबाजी करी है। दूसरे टी20 मैच में भारत के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया था।

तीसरे टी20 मैच में इनमें से हो सकती हैं संभावित टीम :

भारत की संभावित टीम इसमें से : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, क्रुणाल पंड्या, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, खलील अहमद, वाशिंगटन सुंदर में से।

ऑस्ट्रेलिया की संभावित टीम इसमें से : आरोन फिंच (कप्तान), एश्टन एगर, जेसन बेहरनडोर्फ, एलेक्स कैरी, नाथन कोल्टर-नाइल, क्रिस लिन, बेन मेक्डरमॉट, ग्लेन मैक्सवेल, डार्सी शॉर्ट, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, एंड्रयू टाई, एडम जांपा।