Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AusvInd : गब्बर की शानदार बल्लेबाजी पर फिरा पानी, इस ​खिलाड़ी के कारण रोमांचक मुकाबलें में भारत को मिली हार 

इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम की आॅस्ट्रेलिया दौरे की शुरूआत खराब रही। आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मैच मेें भारत को 4 रनों से हार का सामना करना पड़ा। भारत की इस हार का कारण बारिश का खलल देना और फिर आॅस्ट्रेलिया गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी के कारण भारत को हार का सामना करना पड़ा।

इन चार राशियों पर गुरु बृहस्पति की रहेगी खास कृृपा, बस इस राशि के जातकों को थोड़ा...

तीन टी20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। आॅस्ट्रेलिया टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 157 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। जब कंगारू टीम बल्लेबाजी कर रही थी उसी समय बारिश आ गई। जिसके कारण डकवर्थ लुईस के आधार पर भारतीय टीम को 174 रन का लक्ष्य मिला था। जवाब में पूरी भारतीय टीम 17 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर 169 रन ही बना सकी और पहला मैच 4 रनों से हार गई।

भारत की और से ओपनर शिखर धवन ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। धवन ने 42 गेंदों में 10 चौको और 2 छक्कों की सहायता से 76 रनों की आतिशी पारी खेली। लेकिन धवन टीम की हार नहीं टाल सके। कप्तान विराट कोहली 4 रन और उपकप्तान रोहित शर्मा 7 रनों ही पवेलियन लौट गए। आॅस्ट्रेलिया की ओर से मैक्सवेल ने सर्वाधिक 46 रन बनाए। ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जंपा ने अपने चार ओवर के स्पेल में 22 रन देकर 2 अहम विकेट झटके। जिस कारण जंपा को मैन आॅफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। आॅस्ट्रेलिया टीम अब तीन टी20 मैचों में 1—0 से आगे हो गई है।