ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मैच आज मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। पहले मैच में भारतीय टीम को 4 रनों से हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद उन्होंने दूसरे टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बना लिया है, पहली पारी के बाद अभी भी भारतीय टीम इस मैच की प्रबल दावेदार मानी जा रही है।
ऑस्ट्रेलिया को एक बार फिर मिला बल्लेबाजी करने का न्योता
ब्रिस्बेन में खेले गए पहले टी-20 मैच में मिली हार के बाद भी भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया।
PC : Getty Images
ऐसे में टॉस हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी लेकिन उनकी शुरुआत बहुत ही खराब रही और पहले ही ओवर में कप्तान एरोन फिंच को भुवनेश्वर कुमार ने चलता किया।
ऑस्ट्रेलिया की खराब शुरुआत, 41 रनों पर ही गिरे 4 विकेट
इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने शुरुआती इस झटके के बाद तो संभल ही नहीं सकी और उनके बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने बुरी तरह से संघर्ष करते दिखे।

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी क्रम को भारतीय टीम के गेंदबाजों ने तहस-नहस कर दिया और एक के बाद एक डार्सी शॉर्ट, क्रिस लिन और मर्कस स्टोइनिस को भी चलता किया और स्कोर 4 विकेट पर 41 रन हो गया।
ग्लेन मैक्सवेल को आउट करने के बाद क्रुणाल हुए बड़े खुश
इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की पूरी उम्मीदें पिछले मैच के जीत के नायक रहे ग्लेन मैक्सवेल पर आ टिकी जो पिच पर जमने की कोशिश कर रहे थे।पिछले मैच में भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज क्रुणाल पंड्या को एक ओवर में तीन छक्का लगाने वाले ग्लेन मैक्सवेल का सामना एक बार फिर से क्रुणाल के साथ हुआ।
"That's a peach!"
Glenn Maxwell was brought undone by a beauty from Krunal Pandya#AUSvIND @bet365_aus pic.twitter.com/nG4YtTOaGf
— cricket.com.au (@cricketcomau) November 23, 2018
पारी का 11वां ओवर क्रुणाल पंड्या डाल रहे थे और सामने ग्लेन मैक्सवेल बल्लेबाजी कर रहे थे। इस ओवर की आखिरी गेंद पर क्रुणाल पंड्या ने ग्लेन मैक्सवेल को जबरदस्त चकमा दिया और लेग साइड से ऑफ टर्न कराते हुए ऑफ स्टंप उड़ा दिया। ग्लेन मैक्सवेल का विकेट लेने के बाद तो क्रुणाल की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उन्होंने अपनी खुशी का इजहार किया।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post AUSvsIND- वीडियो: 10.6 ओवर में क्रुणाल पंड्या ने ग्लेन मैक्सवेल से इस तरह से पूरा किया पिछले मैच का बदला appeared first on SportzWiki Hindi.