भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टी-20 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया है. इस मैच में कई शानदार प्रदर्शन देखने को मिले. जैसे शिखरधवन की धुआंधार पारी, कुलदीप यादव की बेहतरीन गेंदबाजी. ऑस्ट्रेलिया सलामी बल्लेबाजो की साझेदारी. आइए इस मैच के पांच ऐसे प्रदर्शन के बारे में बताते हैं जिसपर चर्चा हो सके.
विराट कोहली की शानदार पारी
टीम इंडिया के लिए कप्तान विराट कोहली ने 41 गेंदों में नाबाद 61 रनों की शानदार पारी खेली. कोहली की पारी में 4 करारे चौके और 2 गगनभेदी छक्के भी शामिल हैं.कोहली ने 65वें टी-20 मैच में करियर का 19वां अर्धशतक लगाया है. एक समय भारतीय टीम मुश्किल में फंस गएँ थे. इसके बाद इस खिलाड़ी ने कार्तिक के साथ मिलकर टीम को जीत दिलाई.

क्रुणाल पंड्या के चार विकेट
इस मैच में भारतीय टीम की ओर से सबसे बेहतरीन गेंदबाजी क्रुणाल पंड्या ने की उन्होंने मैच में चार विकेट अपने नाम किये. जिसके कारण ऑस्ट्रेलिया की टीम कोई बड़ा स्कोर नहीं बना पाई. एक समय ऑस्ट्रेलिया टीम तेजी में रन बना रही थी. उस समय इस खिलाड़ी ने लगातार 2 गेंद में 2 विकेट लिए और ऑस्ट्रेलिया की कमर तोड़ दी. इस खिलाड़ी के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद उनके भाई हार्दिक के लिए मुश्किल नजर आ रही है.

ऑस्ट्रेलिया सलामी बल्लेबाजी
इस मैच में जब ऑस्ट्रेलिया टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने आई तो ऐसा लग रहा था जैसे आज 180 रन से उपर का टारगेट मिलेगा.ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत शानदार रही और पहले विकेट के लिए कप्तान एरॉन फिंच और डार्सी शॉर्ट के बीच 68 रनों की साझेदारी हुई. भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए तरस रहे थे, क्योंकि भारत ने फील्डिंग में काफी मौके गंवाए. आठवें ओवर की पहली गेंद पर फिंच ने क्रुणाल पंड्या की गेंद पर एक शॉट हवा में खेल दिया. लेकिन, रोहित शर्मा ने वह कैच टपका दिया.
कुलदीप यादव ने भी की शानदार गेंदबाजी
पूरे सीरीज में बेहतरीन गेंदबाजी करने वाले कुलदीप यादव ने आखिरी मैच में भी बढ़िया प्रदर्शन किया. उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 19 रन देकर एक विकेट अपने नाम किए. इस सीरीज के साथ ही यह खिलाड़ी एक और बेहतरीन सीरीज अपने साथ जोड़ दिया है. इस प्रदर्शन के बाद टेस्ट टीम के लिए कुलदीप यादव ने कप्तान को सोचने के लिए मजबूर किया है.

ऋषभ पंत और के एल राहुल की बल्लेबाजी
इस मैच में भारतीय टीम एक बार हारते हुए नजर आ रही थी. शिखर के आउट होने के बाद रोहित भी जल्दी आउट हो गएं. उसके बाद ऋषभ पंत और के एल राहुल अपना विकेट दे कर चले आएं. ऋषभ पंत की बल्लेबाजी को लगातार आलोचना हो रही है. वो बड़े मैच में प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं. राहुल का फॉर्म भी बहुत खराब चल रहा है. पिछले 6 पारियों में इस खिलाड़ी का बल्ला शांत रहा है. इस मैच में उन्होंने अपना विकेट देकर चले आएं.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post AUSvsIND: आखिरी टी-20 में विराट कोहली के शानदार प्रदर्शन के अलावा चर्चा में रहीं ये बातें appeared first on SportzWiki Hindi.