भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलिया का महत्वपूर्ण दौरा बुधवार 21 नवंबर से शुरू हो रहा हैं. भारतीय टीम अपने इस दौरे की शुरूआत टी-20 सीरीज से करेगी.
भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला टी-20 मैच बुधवार 21 नवंबर ब्रिसबेन के गाबा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा.
32 डिग्री सेल्सियस के तापमान में खेला जायेगा मैच
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिसबेन में खेले जाने वाले इस पहले टी-20 मैच के दौरान 32 डिग्री सेल्सियस का तापमान रहेगा. ह्युमिडीटी भी 55% की रहेगी.
वहीं हवा 23 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से चलेगी. इस मैच में प्रशंसकों के लिए बुरी खबर यह हैं, कि मैच के दौरान कभी बारिश आ सकती हैं, क्योंकि मौसम विभाग के अनुसार मैदान पर बादल छाये रहेंगे.

टॉस जीत भारत को करनी चाहिए गेंदबाजी

बता दें, कि भारतीय टीम को टॉस जीत पहले गेंदबाजी करनी होगी, क्योंकि अगर मैच में बारिश होती हैं और डकवर्थ लुईस नियम के तहत मैच का नतीजा आता हैं, तो हमेशा बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा होता हैं, इसलिए बारिश की संभावना को देखते हुए भारतीय टीम को टॉस जीत पहले गेंदबाजी का फैसला करना चाहिए.
टी-20 में भारत का पलड़ा भारी

बता दें, कि टी-20 क्रिकेट में भारत का पलड़ा भारी हैं. भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच आजतक कुल 15 टी-20 मैच खेले गये हैं. जिसमे भारत की टीम ने 10 टी-20 मैच जीते हुए हैं. वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम ने कुल 5 टी-20 मैच जीते हुए हैं.
ऑस्ट्रेलिया की धरती में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच कुल 6 टी-20 मैच खेले गये हैं. जिसमे भारत की टीम ने 4 टी-20 मैच जीते हुए हैं. वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम ने कुल 2 टी-20 मैच जीते हुए हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post AUSvsIND : WEATHER REPORT : जाने कैसा रहेगा पहले टी-20 मैच में मौसम का हाल, टॉस जीत भारत को लेना होगा ये फैसला appeared first on SportzWiki Hindi.