Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND: हार के बाद एरॉन फिंच ने कहा, कोहली ने नहीं बल्कि इन दो बल्लेबाजों ने हमसे छीना मैच

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया. इस मैच में भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज की. ऑस्ट्रेलिया के पास सीरीज जितने का शानदार मौका था. लेकिन टीम हार गई. हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा,

उन्होंने पॉवरप्ले में बेहद अच्छी बल्लेबाजी की. इसे 1/67 से वापस लाने के लिए हमेशा कठिन है.जिस तरह से हमने मैच जितने के लिए लड़ा वह शानदार था. रोहित और धवन बल्लेबाजों की पूरी तरह अलग शैली हैं जो गेंदबाजों के लिए मुश्किल है. यही कारण है कि वे इतने अच्छे सलामी बल्लेबाज रहे हैं. अभी भी टीम में काम करने के लिए बहुत कुछ बचा है.  लेकिन हम सही दिशा में जा रहे हैं जो अच्छा है.

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट गंवा कर 164 रन बनाए और टीम इंडिया को सीरीज बराबर करने की चुनौती के लिए 165 रनों का टारगेट दिया.

ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाजों ने की शानदार शुरुआत 

ऑस्ट्रेलिया के लिए डार्सी शॉर्ट ने सबसे ज्यादा 33 रन बनाए. उनके अलावा कप्तान एरॉन फिंच ने 28 रन बनाए जबकि विकेटकीपर एलेक्स केरी ने 27 रनों की पारी खेली. भारत के लिए क्रुणाल पंड्या ने चार और कुलदीप यादव ने एक विकेट लिया.

ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत शानदार रही और पहले विकेट के लिए कप्तान एरॉन फिंच और डार्सी शॉर्ट के बीच 68 रनों की साझेदारी हुई. भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए तरस रहे थे, क्योंकि भारत ने फील्डिंग में काफी मौके गंवाए. आठवें ओवर की पहली गेंद पर फिंच ने क्रुणाल पंड्या की गेंद पर एक शॉट हवा में खेल दिया. लेकिन, रोहित शर्मा ने वह कैच टपका दिया.

हालांकि अगले ही ओवर में कुलदीप यादव की गेंद पर क्रुणाल पंड्या ने फिंच का शानदार कैच लपका और फिंच को वापस पवेलियन लौटना पड़ा, जिसके बाद रोहित शर्मा ने राहत की सांस ली होगी. फिंच का जब कैच छूटा तो उस समय वह 22 रन पर थे. लेकिन, 28 रन के निजी स्कोर पर वह आउट हो गए.

दो गेंदों में  क्रुणाल पंड्या  ने झटके दो विकेट 

इसके बाद 10वें ओवर में क्रुणाल पंड्या का कहर दिखा और उन्होंने लगातार दो गेंदों पर डार्सी शॉर्ट और बेन मैकडरमॉट को पवेलियन लौटा दिया. मैक्सवेल भी ज्यादा देर टिक नहीं पाए और क्रुणाल पंड्या ने उन्हें 14वें ओवर में रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट करा कर अपना तीसरा शिकार बनाया.

क्रुणाल पंड्या ने की शानदार गेंदबाजी 

क्रुणाल पंड्या ने 16वें ओवर में ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एलेक्स केरी को विराट कोहली के हाथों कैच आउट करा कर अपना टी-20 इंटरनेशनल में पहला 4 विकेट हॉल पूरा किया.

क्रिस लिन के रूप में ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका लगा, जब जसप्रीत बुमराह ने उन्हें अपने शानदार डायरेक्ट हिट पर रन आउट कर दिया.

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था.और टीम इंडिया को गेंदबाजी दी. भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भारत की प्लेइंग इलेवन में कोई भी बदलाव नहीं किया था.

वहीं ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन में जेसन बेहरेनडोर्फ की जगह मिशेल स्टार्क शामिल हुए, जिससे कंगारुओं की गेंदबाजी को मजबूती मिली.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें. 

The post AUSvsIND: हार के बाद एरॉन फिंच ने कहा, कोहली ने नहीं बल्कि इन दो बल्लेबाजों ने हमसे छीना मैच appeared first on SportzWiki Hindi.