दक्षिण अफ्रीका की टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है जहां पर दोनों ही टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। इस तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले दोनों मैच दोनों ही टीमों ने एक-एक जीता है जिसके बाद सीरीज 1-1 की बराबरी पर खड़ी है।
दक्षिण अफ्रीका ने टॉस हारकर की पहले बल्लेबाजी, नहीं रही अच्छी शुरुआत
तो ऐसे में रविवार को खेला जा रहा तीसरा और आखिरी मैच सीरीज का निर्णायक मैच है। सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मैच होबार्ट में खेला जा रहा है।

जहां ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच ने टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। दक्षिण अफ्रीकी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहले 3 विकेट महज 55 रन के स्कोर पर ही आउट हो गए।
फाफ डू प्लेसीस और डेविड मिलर ने करायी वापसी
इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डू प्लेसीस और मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज डेविड मिलर ने मैच में दक्षिण अफ्रीका की वापसी कराते हुए पहले तो धीरे-धीरे टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया।

एक बार पिच पर जमने के बाद फाफ डू प्लेसीस और डेविड मिलर की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों की हवा निकाल दी और चौथे विकेट के लिए 252 रनों की जबरदस्त साझेदारी कर टीम के स्कोर को निर्धारित 20 ओवर में 320 रन तक पहुंचाया।
मिलर-प्लेसीस ने की वनडे क्रिकेट की तीसरी सबसे बड़ी चौथे विकेट की साझेदारी
डू प्लेसीस और मिलर की इस शानदार साझेदारी ने वनडे क्रिकेट के एक बड़े रिकॉर्ड के साथ अपनी जगह बना ली। प्लेसीस ने 125 रन और मिलर ने 139 रन की पारी खेल चौथे विकेट के लिए 252 रनों की साझेदारी की जो वनडे क्रिकेट इतिहास में चौथे विकेट की तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी रही।

चौथे विकेट के लिए वनडे क्रिकेट फॉर्मेट में सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड भारत के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद अजहरूद्दीन और अजय जडेजा के नाम है जिन्होंने 1998 में कटक में जिम्बाब्वे के खिलाफ इस विकेट के लिए विश्व रिकॉर्ड 275 रनों की साझेदारी की थी।
ये हैं अब तक की वनडे क्रिकेट में चौथे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी
| साझेदार | रन | टीम | खिलाफ | मैदान | तारीख |
| मोहम्मद अजहर-अजय जडेजा | 275* | भारत | जिम्बाब्वे | कटक | 9 अप्रैल 1998 |
| युवराज सिंह- महेन्द्र सिंह धोनी | 256 | भारत | इंग्लैंड | कटक | 17 जनवरी 2017 |
| डेविड मिलर- फाफ डू प्लेसीस | 252 | दक्षिण अफ्रीका | ऑस्ट्रेलिया | होबार्ट | 11 नवंबर 2018 |
| रिकी पोटिंग-एन्ड्रू साइमंड्स | 237 | ऑस्ट्रेलिया | श्रीलंका | सिडनी | 12 फरवरी 2006 |
| डैरेन कलिनन- जोंटी रोड्स | दक्षिण अफ्रीका | पाकिस्तान | नैरोबी | 29 सितंबर1996 |
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post AUSvsSA- डू प्लेसी और डेविड मिलर ने चौथे विकेट के लिए 252 रन जोड़ बनाया ये विश्व रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.