स्पोर्ट्स डेस्क। बांग्लादेश और ज़िम्बाब्वे के बीच ढाका में टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज़ मुशफिकुर रहीम ने वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है। उन्होंने ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जो अभी तक विकेटकीपर बल्लेबाज़ महेंद्र सिंह धोनी और कुमार संगकारा भी नहीं बना पाए। मुशफिकुर रहीम विकेटकीपर बल्लेबाज़ के तौर दोहरा शतक लगाकर दुनिया पहले बल्लेबाज़ बन गए है।
उन्होंने अपनी पारी में नाबाद 219 रन बनाये। रहीम के साथ-साथ मोमिनुल हक ने भी 161 रन की शानदार पारी खेली जिसके बदौलत बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी 7 विकेट के नुकसान पर 522 रन के स्कोर पर घोषित कर दी। जिम्बाब्वे ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट के नुकसान पर 25 रन बनाये हैं।
आपको जानकारी में बता दें, जिम्बाब्वे 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाये हुए है। लेकिन दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। मुशफिकुर रहीम के दोहरे शतक और मोमिनुल हक शतक के बदौलत बांग्लादेश बड़ा स्कोर खड़ा करने में कामयाब हुआ है। बता दें दूसरे दिन मुशफिकुर ने चाय ब्रेक के बाद ब्रैंडन मावुता की गेंद पर एक रन लेकर अपना दोहरा शतक पूरा किया और यह कारनामा करने वाले वह दुनिया के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए।
यह भी पढ़े:-
रोहित शर्मा के नाम दर्ज हुआ ये शानदार रिकॉर्ड, इन खिलाड़ियों को छोड़ा पीछें
वेस्टइंडीज को क्लीन स्वीप करने के बाद इन भारतीय खिलाड़ियों को मिला ये जबरदस्त इनाम
वीडियो: शिखर धवन ने बाउंड्री पर किया ये कमाल, अब सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ
Herald