बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच चल रही टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में दूसरे दिन बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी 522/7 पर घोषित की. मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने बेहतरीन दोहरा शतक जड़ा और 219 रन बनाकर नाबाद रहे. इसके जवाब में जिम्बाब्वे ने दूसरे दिन खेल खत्म होने के समय 1 विकेट के नुकसान पर 25 रन बना लिए हैं. ब्रायन चारी 10 और डोनाल्ड ट्रिपानो बिना खाता खोले क्रीज पर हैं.
पहले दिन बांग्लादेश ने बनाए थे 303 रन
इससे पहले कल के स्कोर 303/5 से आगे खेलते हुए बांग्लादेश ने दूसरे दिन की शुरुआत शानदार तरीके से की. कल के स्कोर में 69 रन जोड़ने के बाद बांग्लादेश को आज के दिन का पहला विकेट गवायां. 372 के स्कोर पर कप्तान महमदुल्लाह 36 रन बनाकर आउट हुए.

इसके बाद 378 के स्कोर पर अरीफुल हक भी 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. यहां से मेंहदी हसन और मुशफिकुर रहीम ने 8वें विकेट के लिए 144 रनों की नाबाद साझेदारी निभाई. मुशफिकुर रहीम ने अपना दोहरा शतक भी इसी बीच पूरा कर लिया.
बांग्लादेश की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर बनाया मुशफिकुर रहीम ने
उन्होंने नाबाद 219 रन बनाए जो कि बांग्लादेश की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर है.वहीं मेंहदी हसन 68 रन बनाकर नाबाद रहे.जिम्बाब्वे की तरफ से काइले जारविस ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए.

जिम्बाब्वे की शुरुआत अच्छी नहीं रही
पहाड़ जैसे बड़े लक्ष्य के जवाब में जिम्बाब्वे की शुरुआत खराब रही और मात्र 20 रन के स्कोर पर ही टीम को पहला झटका लग गया. कप्तान हैमिल्टन मस्काद्जा 14 रन बनाकर तैजुल इस्लाम का शिकार बने. बता दें, हैमिल्टन मस्काद्जा पिछले मैच में शानदार फॉर्म में थे.हालांकि इससे पहले 7 रन के स्कोर पर उनका एक कैच भी छूटा था लेकिन वो उसका फायदा नहीं उठा सके.
स्कोर बोर्ड
बांग्लादेश: 522/7 (मुशफिकुर रहीम 219*, मोमिनुल हक 161, , काइले जारविस 71/5)
जिम्बाब्वे: 25/1* (ब्रायन चारी 10*, तैजुल इस्लाम 5/1 )
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.ba
The post BAN vs ZIM: दूसरे टेस्ट में मुशफिकुर रहीम ने जड़ा दोहरा शतक, जिम्बाब्वे की खराब शरुआत appeared first on SportzWiki Hindi.