Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

नकामुरा ने जीता खिताब, हरिकृष्णा दूसरे स्थान पर रहे

कोलकाता
भारत के पी हरिकृष्णा ने अंतिम दिन दो बाजियों में जीत दर्ज करके रविवार को यहां समाप्त हुए टाटा स्टील शतरंज भारत रैपिड टूर्नामेंट में दूसरा स्थान हासिल किया जबकि जापानी मूल के अमेरिकी खिलाड़ी हिकारू नकामुरा ने खिताब जीता। मौजूदा विश्व रैपिड चैंपियन विश्वनाथन आनंद के लिये अंतिम निराशाजनक रहा। वह अंतिम दौर में स्थानीय खिलाड़ी और कभी उनके सहायक रहे सूर्य शेखर गांगुली से हार गये और इस तरह से आठ ड्रा और एक हार से सातवें स्थान पर रहे। युवा निहाल सरीन ने भी आनंद को ड्रा पर रोका।

शनिवार को तीनों बाजियां जीतने वाले नकामुरा ने अंतिम दिन तीनों बाजियां ड्रा खेली और नौ में से छह अंक लेकर भारत में खेले गये पहले सुपर टूर्नामेंट का खिताब जीता। हरिकृष्णा ने कल तक संयुक्त शीर्ष पर रहे आर्मेनिया के लेवोन आरोनियन और हमवतन विदित गुजराती को हराया। सातवें दौर में हालांकि सर्गेई कार्जाकिन के हाथों हार उन्हें भारी पड़ी और वह 5.5 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे।